Hanuman Chalisa

बीएमडब्ल्यू रखने वाले डॉक्टरों के लिए कंपनी की विशेष कार रखरखाव सेवा

Updated: गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (15:33 IST)
नई दिल्ली। लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की प्रमुख कंपनी बीएमडब्ल्यू ने गुरुवार को अपने डॉक्टर ग्राहकों के लिए विशेष सेवा शुरू करने की जानकारी दी। इस सेवा का लाभ बीएमडब्ल्यू, मिनी और बीएमडब्ल्यू मोटोरैड मोटरसाइकल रखने वाले डॉक्टरों को मिलेगा।
 
कंपनी ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस संकट के दौरान लगातार लोगों की जान बचाने में लगे डॉक्टरों को सम्मान देने के लिए उसने यह सुविधा पेश की है। कंपनी देशभर में फैले अपने डीलरों के साथ मिलकर बीएमडब्ल्यू कार रखने वाले डॉक्टरों के वाहनों का इंजन ऑइल मुफ्त में बदलेगी।
 
कंपनी के भारतीय परिचालन के कार्यवाहक अध्यक्ष आरलिंदो टिक्सीरिया ने कहा कि डॉक्टर लगातार दिन-रात बिना थके लोगों के स्वास्थ्य की रखवाली सुनिश्चित कर रहे हैं। उनके वाहनों का इंजन ऑइल मुफ्त में बदलना, हमारी कंपनी और हमारे डीलरों की ओर से उनके सम्मान में किया गया एक छोटा-सा काम है।
ALSO READ: Corona Crises : 3 दिन काम करता है यह डॉक्टर, फिर 14 दिन क्वारनटाइन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से संबद्ध बीएमडब्ल्यू या मिनी और बीएमडब्ल्यू मोटोरैड रखने वाले अस्पतालों, क्लिनिकों और डॉक्टरों को इस सेवा का लाभ मिलेगा। वे इसके लिए पंजीकरण करा सकते हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

Tata Curvv Series X: ₹10 लाख में लॉन्च हुई नई SUV-कूपे, अब कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

Royal Enfield Sales : अगस्त में रॉयल एनफील्ड की बिक्री 11% बढ़ी, 1.26 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल बिकीं

अगला लेख