dharma sangrah
✕

Hydrogen Cars हैं सस्ते ईंधन का शानदार विकल्प, BMW भी कर रही है तकनीक पर काम

Updated: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (17:30 IST)
हाइड्रोजन कार को देश का फ्यूचर कहा जा रहा है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी हाइड्रोजन कार को प्रमोट किया है। अब कंपनियां हाइड्रोजन कारों की तरफ जा रही है। हाइड्रोजन फ्यूल के रूप में एक अच्छा विकल्प हो सकता है। गडकरी ने खुद कार कंपनियों से कहा है कि वे ऐसे फ्लेक्स फ्लूल इंजन तैयार करें, जिससे ईंधन के किसी भी विकल्प से उसे चलाया जा सके। नितिन गडकरी खुद हाइड्रोजन कार का उपयोग करते हैं। उसका नाम टायोटा मिराई है और ' मिराई' शब्द जापानी है, जिसका मतलब भविष्य है।
 
अब बीएमडब्ल्यू भी हाइड्रोजन कार लाने की तैयारी कर रही है। इसकी जानकारी कंपनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। कंपनी के मुताबिक हाईड्रोजन चलित कारों की तकनीक की ओर बीएमडब्ल्यू तेजी से आगे बढ़ रही है। कंपनी के अनुसार वह इस साल के आखिर तक हाइड्रोजन कारों की एक छोटी सीरीज बीएमडब्ल्यू iX5 को रिलीज करेगी। इसमें कार कार की टेस्टिंग और परफॉर्मेंस की जांच की जाएगी। 
कैसे काम करती है तकनीक : हाइड्रोजन कार को चलाने के लिए इलेक्ट्रिसिटी आवश्यकता नहीं होती है। इन कारों में इलेक्ट्रिसिटी जेनरेट करने के लिए फ्यूल सेल की जरूरत पड़ती है, जो इलेक्ट्रिसिटी जेनरेट करने में सहायता करता है। ये फ्यूल सेल वायुमंडल में उपस्थित ऑक्सीजन और इसके ईंधन टैंक में भरे हाइड्रोजन के बीच केमिकल रिएक्शन करा कर इलेक्ट्रिक पैदा करते हैं। 
 
केमिकल रिएक्शन से इन दोनों गैस के मिलने से पानी H2O और इलेक्ट्रिसिटी जनरेट होती है, जिससे गाड़ी चलती है। भारत सरकार भी इस तरफ तेजी से काम रही है। Edited by Sudhir Sharma

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

अगला लेख