Daily Horoscope
✕

आ रही है बजाज की नई डिस्कवर, ये होंगी खूबियां

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2018 (12:20 IST)
बजाज डिस्कवर के नए मॉडल को लांच कर सकती है। बजाज की यह नई डिस्कवर 110 सीसी की होगी। इस धमाकेदार बाइक को डोमिनार 400 और एवेंजर के नए मॉडल्स के साथ लांच किया जा सकता है। 110 सीसी की यह बाइक बजाज डिस्कवर का सेकंड मॉडल होगा। कंपनी इसे प्लेटिना 100 और डिस्कवर 125 की बीच में रखेगी। इसमें स्टाइलिंग डिस्कवर 125 जैसी ही होगी, लेकिन बेहतर माइलेज के साथ।
 
फीचर्स की बात करें तो नई बाइक में डिस्कवर 125 जैसे मैट ब्लैक एलॉय व्हील, डिजिटल एनालोग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सिलवर साइड पैनल और बिलकुल नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। यह बाइक इलेक्ट्रिक स्टार्ट और डुअल शॉक एबजॉर्बर जैसे फीचर्स भी दिए होंगे। बाइक के दोनों व्हील में डिस्क की जगह ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। 
 
बजाज डिस्कवर 110 में अपेडेटेड 110 सीसी एयर कूल्ड, DTS-i इंजन दिया होगा, जो 8.5 बीएचपी की पावर और 9.5 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। कीमत की बात करें तो इस बाइक की कीमत 50,500 रुपए (एक्स-शोरूम, पुणे) हो सकती है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

Electric Scooter : TVS iQube बना नंबर 1, Hero Vida और TVS Orbiter की भी धूम, भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 67.5% बढ़ी

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

अगला लेख