dharma sangrah
✕

13 साल फिर नजर आएगा चेतक, Bajaj आज लांच करेगा पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak Chic

Updated: बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 (12:02 IST)
सड़कों एक बार फिर पुराना दौर लौटता नजर आने वाला है। Bajaj Auto अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak Chic को आज लांच कर सकता है।
 
1972 में पहली बार लॉन्च हुए चेतक स्कूटर को बजाज ऑटो ने 2006 में बंद कर दिया था। बजाज चेतक को जब बाजार में लॉन्च किया गया था तो इसे ‘हमारा बजाज’ स्लोगन दिया था।

महाराणा प्रताप के घोड़े ‘चेतक’ के नाम पर इस स्कूटर का नाम चेतक गया था। चेतक में 145 सीसी 2-स्ट्रोक इंजन था। यह 7.5 बीएचपी की पावर और 10.8 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता था। स्कूटर को लेकर आम भारतीय में बड़ा क्रेज था।
 
दिल्ली में होने इवेंट में बजाज ऑटो अपने Urbanite brand को भी लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस मौके पर इलेक्ट्रिक फ्यूचर पर कुछ बड़ी घोषणा कर सकती है।
 
Bajaj Chetak Chic electric को कई बार टेस्टिक के दौरान देखा गया है। इले​क्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में बजाज Chetak Chic का मुकाबला Ather 450 और Okinawa Praise से होगा।
 
अनुमान लगाया जा रहा है कि बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत Ather 450 से कम रहेगी। इसकी एक्स शोरूम कीमत 80000 रुपए रह सकती है।
 
आने वाली नई चेतक चिक रेट्रो डिजाइन के साथ स्पोर्टी लुक में है। यानी बजाज के ई-स्कूटर की स्टाइलिंग कुछ हद तक कंपनी के पुराने स्कूटर्स जैसी होगी, यानी यह रेट्रो लुक वाले स्कूटर्स की याद दिलाएगा।
 
Bajaj Chetak Chic electric स्कूटर में बेहतर सेफ्टी के लिए इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) मिलेगा। इसमें बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल होगा। इसमें बैटरी रेंज, ओडोमीटर और ट्रिपमीटर की जानकारी भी मिलेगी।
 
ALSO READ: होंडा ने लांच किया नया स्कूटर एक्टिवा 125 बीएस 6, स्कूटर में हैं अनेक खूबियां
 
स्मार्टफोन और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए यह इंस्ट्रूमेंट पैनल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी सपोर्ट करेगा। इसके अतिरिक्त फ्रंट व रियर डिस्क ब्रेक और एलईडी हेडलैम्प व टेल लाइट, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और मोनोशॉक, स्टेप्ड सीट्स भी स्कूटर में मिलने की संभावना है।
 
Chetak Chic स्कूटर में फ्रंट और रीयर दोनों में डिस्क ब्रेक हो सकता है। स्कूटर के फ्रंट एंड पर एलईडी लैम्प हैं। हालांकि इसमें कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) या एंटी लॉक ब्रेकिंग सिंस्टम (ABS) होगा या नहीं, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बजाज  अर्बनाइट ब्रांड के जरिए ही इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री करेगी। (Symbolic photo : Photo courtesy social media)

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

क्या नई कार खरीदने का कोई सही समय होता है?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

अगला लेख