biodatamaker

सड़क पर आपको सुरक्षित रखेगी यह कार, जानिए कीमत

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (16:19 IST)
लग्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी ऑडी ने भारतीय बाजार में दूसरी पीढ़ी की ऑडी क्यू5 कार लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 53.25 लाख रुपए है। ऑडी क्यू5 को पहली बार 2009 में भारतीय कार बाजार में पेश किया गया था। फीचर्स की बात करें तो कार में सात स्पीड एस ट्रॉनिक ट्रांसमिशन के साथ 2.0 टीडीआई इंजन लगा हुआ है। कार 7.9 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 
 
कार की टॉप स्पीड 218 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसमें पांच ड्राइविंग मोड दिया गया है। पुरानी क्यू5 की तुलना में इसकी ऊर्जा दक्षता 20 प्रतिशत सुधारी है। माइलेज की अगर बात करें तो यह कार 17.01 किलोमीटर का माइलेज देती है। कंपनी ने क्यू5 में सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। इसमें रियर साइड एयरबैग सहित कुल आठ एयरबैग दिए गए हैं। 
 
इसके अतिरिक्त क्रैश सुरक्षा के लिए 5 स्टार्ट यूरो एनसीएपी रेटिंग सुरक्षा मानकों का पालन किया गया है। ऑडी ने वर्ष 2018 की शुरुआत में नई कार लांच की है जिसका न सिर्फ डिजाइन नया है बल्कि पुरानी कार की तुलना में कई नए फीचर दिए गए हैं। यह कार ऑफ रोड और ऑन रोड दोनों में चलाने योग्य है। यह ऑडी सेडान में स्पोर्टीनेस का कॉम्बिनेशन है। यह ऑल व्हील ड्राइव कार है।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

अगला लेख