Daily Horoscope
✕

नहीं 'टल' सकी 'अटल' जी के निधन की भविष्यवाणी, जानिए किसने की थी ...

Updated: शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 (16:28 IST)
कहते हैं जीवन और मृत्यु पर किसी का बस नहीं चलता। ईश्वर की बनाई इस व्यवस्था में हस्तक्षेप कर जीवन के आरंभ और अंत को रोका नहीं जा सकता, लेकिन पुरातन विधाओं या पद्धतियों के माध्यम से इसके बारे में जाना अवश्य जा सकता है। इन्हीं में एक प्रमुख विधा ज्योतिष है, जिसमें विज्ञान और धर्म का सम्म‍िश्रण देखने को मिलता है, शायद यही कारण है कि ज्योतिषीय आधार पर की जाने वाली भविष्यवाणियों सही साबित हो जाती हैं।
 
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु को लेकर भी कुछ इसी तरह की भविष्यवाणी की गई थी। और यह भविष्यवाणी बिल्कुल सही साबित हुई। अटल जी को लेकर यह भविष्यवाणी, उनके पुराने साथी, बेहद करीबी और विख्यात कवि एवं साहित्यकार गोपालदास नीरज ने की थी, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। 
 
दरअसल गोपालदास जी नीरज ज्योतिष का ज्ञान भी रखते थे, और इस आधार पर ही उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी और स्वयं की मृत्यु को लेकर एक भविष्यवाणी 2009 में एक साक्षात्कार में की थी, और दुर्भाग्य से सच साबित हुई।  
 
कवि गोपालदास नीरज जी ने कहा था कि उनकी और अटल जी की जन्मकुंडली में ज्यादा अंतर नहीं है। हम दोनों को ही अपने-अपने क्षेत्र में ऊंचाई तक पहुंचना था, और दोनों की मृत्यु में भी अधिकतम 30 दिनों का फासला होगा। हालांकि दोनों को ही जीवन के अंतिम पड़ाव में स्वास्थ्य की परेशानियों से जूझना होगा।और हुआ भी बिल्कुल यही, कवि गोपालदास नीरज के निधन को अभी 29 दिन ही हुए थे, कि अटल जी के यूं चले जाने की खबर आ गई।
 
भविष्यवाणियों का सच साबित होगा रोमांचक और अचंभित करने वाला विषय होता है, लेकिन दुर्भाग्य से नीरज जी की इस भविष्यवाणी का सच साबित होना हम सभी के लिए अत्यंत दुखद है।
लेखक के बारे में
प्रीति सोनी

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख