dharma sangrah
✕

अटल जी पर कविता : हां! ये मेरा अटल विश्वास है...

Updated: रविवार, 23 दिसंबर 2018 (15:13 IST)
- डॉ. प्रीति सुराना
 
तुम्हारी देह और हमारे मन को 
जलाते अंगारों में
हवा में घुल चुके तुम्हारे ही विचारों में
आकाश के तारों में
आंखों की नमी में
इसी सरजमीं में
तुम कहीं नहीं गए यहीं आसपास हो,..
 
सब कह रहे हैं 
तुम पंच तत्व में विलीन हो गए
या 
ये कि तुम ब्रह्म में लीन हो गए
पर सच कहूं
आज तुम जहां भी हो
तुम्हारी आत्मा जहां भी कर रही है विश्राम
एक लंबे और अनुकरणीय सफर ने 
जिस पड़ाव पर आकर लिया है विराम...
 
मुझे पूरा विश्वास है
तुम्हारे आत्मीय
तुम्हारे प्रियजन
या वो सभी जिनके दिलों में तुम्हारा वास है,
धरती, आकाश, अग्नि, जल और वायु 
इन पंचतत्वों से बनी दुनिया में 
आज जिनका भी आवास है,
सच तो ये है तुम चले गए ये सिर्फ आभास है,
अब तो धरा के कण कण में तुम्हारा निवास है...
 
दे गए हो जाते-जाते तुम एक और सबक दुनिया को
चाहे देह मरे या आत्मा सृष्टि में विलीन हो जाए
वो कभी नहीं मर सकता जिसने
परंपराओं को तोड़कर नव समाज रचा हो,
शान से जीया जीवन और जी भर जीकर मरा हो,
जिसने अपने कर्म से खुद रचा अपना अटल इतिहास है।
 
हां! ये मेरा अटल विश्वास है...। 

ALSO READ: अटलजी को सादर नमन अर्पित करती कविता : देशप्रेम के गीत गुनगुनाऊंगा
 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख