• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
  6. बुध ग्रह : एक नजर में
Written By WD

बुध ग्रह : एक नजर में

जानिए बुध ग्रह को : भाग 2

बुध ग्रह
FILE

देवता: दुर्गा
दिवस : बुधवार
वाहन : सिंह
भाव : बारहवें स्थान के स्वामी
गोत्र व जाति : अत्रि गोत्र, चंद्रवंशी
पेशा : दलाल या व्यापारी
विशेषता : चापलुसी
शक्ति : बोलना, लोगों में दबदबा रखना
गुण : दिमागी कसरत, बोलना, मित्रता
धातु : हीरा और पन्ना
वर्ण : बुध का रंग श्याम है और इनकी 18 किरणें हैं।
शरीर के अंग : दिमाग का ढांचा, जीभ, दांत, नाड़ियां, नाक का सिरा

FILE

वस्त्र : टोपी, नाड़ा, तगारी, पेटी
पशु : बकरा, बकरी, भेड़, चमगादड़
वृक्ष : केला, चौड़े पत्ते के पौधे
नक्षत्र : आश्लेषा, ज्येष्ठा, रेवती
भ्रमण : बुध 25 दिन तक एक राशि में निवास करते हैं। ग्रहों में इन्हें युवराज कहा गया है। इनमें पृथ्वी तथा वायु दोनों तत्व मौजूद है।
दिशा : पूर्व दिशा
बल : शुक्र और बुध दोनों ही एक ही भाव में हो तो बुध बलशाली।
अन्य नाम : चंद्र पुत्र, बोधन, सौम्य, शांत, शशिसुत, हेम्प और उतारुद।
स्वभाव : अति चतुर और हास्य प्रधान। स्त्रेण और नपुंसक दोनों तत्व मौजूद। शुभ हो तो जवानी का भरपूर जोश।
राशि : कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध के सूर्य़, शुक्र और राहु मित्र, चंद्र शत्रु और मंगल, गुरु, शनि और केतु सम।