dharma sangrah
✕

जून 2023 राशिफल : किस राशि के लिए क्या लाया है यह महीना, जानिए सटीक भविष्य

Updated: सोमवार, 5 जून 2023 (15:01 IST)
June horoscope 2023 : जून महीने की शुरुआत हो गई है। इस महीने किसके चमकेंगे सितारे, किसे मिलेगा किस्मत का साथ। जानिए यहां अपने मासिक राशिफल के बारे में। पढ़ें 12 राशियां...
 
जून 2023 : 12 राशि
 
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा, परंतु रिश्तेदारी में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अपने कार्य को समझकर करना होगा।
 
दिनांक 8, 16 शुभ हैं, 5 अशुभ है। श्री रामरक्षा स्तोत्र पाठ लाभप्रद रहेगा।

वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन संबंधी लाभ वाला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होते-होते रुक सकती है। कृषि क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। पिता की धार्मिक यात्रा के योग हैं। किसी धार्मिक संस्था से सम्मान प्राप्त होगा, परंतु पिता मानसिक तनाव में रहेंगे। किसी नई संस्था से आपकी आय हो सकती है।
 
दिनांक 6, 15 शुभ हैं, 20 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार में मध्यम सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु कृषि में हानि हो सकती है। माता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। संतान को रोजगार प्राप्त होगा, परंतु किसी मित्र से परेशानी आएगी और इसका असर परिवार पर पड़ेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 19 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।

कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी रिश्तेदार से मानसिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता मिलेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। पुराने मित्र से मुलाकात आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद रहेगी।
 
दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 7 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।

सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलते-मिलते रुकेगी। कृषि क्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। पिता की तीर्थयात्रा हो सकती है। भाई के परिवार में मांगलिक कार्य होगा। किसी नए व्यापार को प्रारंभ न करें, परेशान हो सकते हो।
 
दिनांक 3, 21 शुभ हैं, 18 अशुभ है। राहु के जाप लाभप्रद रहेंगे।

कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। किसी नए शहर में कार्य करने के योग हैं। माता को समाज में पद प्राप्त होने के योग हैं। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक तनाव कम होगा।
 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 11 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी, साथ ही आर्थिक विकास में रुकावट आएगी। माता-पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 12, 30 शुभ हैं, 19 अशुभ है। गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला हो सकता है। व्यापार में सफलता मिलेगी, परंतु किसी रिश्तेदार से मानसिक तनाव रहेगा। नौकरी में उन्नति होने के योग हैं। कृषि क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य होने के योग हैं। पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। निवास से दूर रहने के योग हैं।
 
दिनांक 6, 24 शुभ हैं, 17 अशुभ है। रामरक्षा स्तोत्र पाठ लाभप्रद रहेगा।

धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन संबंधी लाभ वाला रहेगा। किसी नई भूमि का सौदा होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। माह के अंत में थोड़ी परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। नाना पक्ष से आर्थिक परेशानी आ सकती है। आपको मानसिक तनाव रहेगा।
 
दिनांक 7, 25 शुभ हैं, 13 अशुभ है। शनि आराधना लाभप्रद रहेगी।

मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह परिवार से दूरी वाला हो सकता है। परिवार में किसी चीज को लेकर तनाव रहेगा। समझदारी से काम करना होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में साथियों से मानसिक तनाव रहेगा। किसी पुराने मित्र से मानसिक व आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 15, 24 शुभ हैं, 9 अशुभ है। कालिका देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 

कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह उत्तम रहेगा। आर्थिक विकास वाला रहेगा। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान को रोजगार प्राप्त होगा। किसी मित्र से मुलाकात आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। माह के अंत में अच्छा लाभ मिलेगा।
 
दिनांक 10, 19 शुभ हैं, 4 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।

मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग व साथी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। माता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। पिता को सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं।
 
दिनांक 16, 28 शुभ हैं, 8 अशुभ है। राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।


Monthly Rashifal 
 

 
ALSO READ: जून राशिफल 2023 : कैसा होगा यह नया महीना आपके लिए जानिए June Monthly Horoscope 2023

ALSO READ: June 2023 मासिक राशिफल: जून महीने में किसे मिलेगी सफलता, किसके घर आएगी खुशियां (पढ़ें Monthly Horoscope)

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

Lal Kitab Mithun Rashifal 2027: 10वें भाव के शनि बदलेंगे मिथुन राशि वालों की तकदीर! जानें करियर, धन और परिवार का पूरा हाल

Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा बेशुमार पैसा

अगला लेख