Hanuman Chalisa
✕

साप्ताहिक राशिफल (14 से 20 जून 2015)

Updated: शनिवार, 13 जून 2015 (11:25 IST)
मेष



 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग नीला।
 
आर्थिक विकास के रास्ते खुलेंगे। यदि लेन-देन के विवाद हैं, तो उन्हें सुलझाने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। मांगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। उत्पादों की उच्च गुणवत्ता से बाजार में नाम व पहचान बढ़ेगी। विरोधी पक्ष कार्य में ढिलाई का आरोप लगा सकते हैं। स्थानीय यात्रा में सावधानी रखें।
 
गाय को हरा चारा व बाजरा खिलाएं। 
 
 


 


वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग लेमन।
 
मनोबल उच्च रहेगा। भवन व वाहन खरीदने की लालसा पूर्ण होगी। वैवाहिक जीवन में अमन-चैन बढ़ेगा। पत्नी व बच्चों के मतभेदों का अंत होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ जटिलताएं हो सकती हैं। किसी यात्रा से पहले उसकी पूर्ण योजना बना लें।
 
गरीब कन्या की शादी में सोने-चांदी के गहने व कपड़ों का दान दें।
 
 


 


मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग चमेलिया।
 
कार्यालय संबंधी कोई लंबी यात्रा हो सकती है। अधिकारों में इजाफा होगा। पूंजी निवेश व संपत्ति संदर्भों में लाभ से मनोबल उच्च होगा किंतु संतान पक्ष के शैक्षिक स्तर को उच्च बनाने में कशमकश हो सकती है। जीवनसाथी के मध्य विवादों से बचें, पैतृक संपत्ति में हक की लड़ाई लंबी खिंच सकती है, सूझबूझ व धैर्य से चलें। 
 
 


 


कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
पारिवारिक जीवन में तालमेल व प्यार रहेगा। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। औद्योगिक व व्यावसायिक संस्थानों के पुनरुत्थान में रुचि रहेगी। प्रबंधन व प्रशासन की योग्यता से कर्मियों को इच्छित परिणामों हेतु प्रेरित करेंगे। पूंजी निवेश में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। प्रेम संबधों में तनाव व तीखी प्रतिक्रिया की आशंका है। मकान व दुकान खरीदते समय उसकी वैधता को जांच लें अन्यथा कोई गुप्त नीति से मेहनत की कमाई हड़प सकता है।
 
 


 


सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
 
किसी कार्य की सफलता से मनोबल उच्च होगा। मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति के मामलों को कोई नजदीकी उलझा सकता है, सूझबूझ से काम लें। प्रेम-प्रसंगों में अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। तीखी प्रतिक्रिया से बचें। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। भवन निर्माण व विक्रय में छोटी-छोटी परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। सावधानी बनाए रखें।
 
 


 


कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अधिकारियों द्वारा प्रशंसा प्राप्त होगी जिससे हौसले बुलंद रहेंगे। स्वजनों से मतभेद समाप्त होंगे किंतु निवेश सोच-विचारकर ही करें। मकान व दुकान बनाने की कोशिशें रंग लाएंगी। प्रेम-प्रसंगों में अनबन की स्थित उभर सकती है। स्वास्थ्य समृद्ध रखने के जरूरी उपायों पर अमल होगा। धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। जमीन-जायदाद के कार्यों में किस्मत साथ देगी।
 
 


 


तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
स्वजनों के मध्य प्यार व सहयोग रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा वातावरण रहेगा। कहीं न कहीं से धनलाभ होगा। कारोबार को विकसित करने हेतु सार्थक किंतु सही प्रयास करने होंगे। पूंजी निवेश कंपनी की वैधता को जांच कर ही करें अन्यथा हानि हो सकती है। प्रेम संदर्भों में आनंददायक यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य कुछ सुस्त व नर्म हो सकता है। विरोधी कोई कानूनी पेंच फंसा सकते हैं, सावधानी रखें।
 
 


 


वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग लेमन।
 
इस सप्ताह कार्य व व्यावसायिक उन्नति को पंख लगेंगे। सेवा व व्यापार का अच्छा वातावरण प्राप्त होगा। स्वजनों के मध्य तालमेल व प्यार रहेगा। उत्तम विचार व संस्कारों में इजाफा रहेगा। पूंजी निवेश व धन मामलों में उतार-चढ़ाव की आशंका रहेगी। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में कुछ रुकावट के बाद सफलता मिलेगी। किसी निकट रिश्ते को लेकर सेहत की चिंताएं हो सकती हैं।
 
गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 


 


धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
आजीविका के क्षेत्रों में प्रगति की ओर बढ़ेंगे। आय के बंद स्रोत पुनः खुलेंगे। तकनीक व प्रतियोगी शिक्षा में निपुणता का सम्मान प्राप्त होगा। माता-पिता के कार्यानुभव से सामाजिक व व्यावहारिक ज्ञान की योग्यताओं को बढ़ाएंगे। लेन-देन के विवाद गहरा सकते हैं, संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें। विरोधी पक्ष भू-जायदाद में अतिक्रमण बढ़ा सकते हैं।
 
 


 


मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
कार्य व व्यापार में भाग्योदय होगा। लाभप्रदता बढ़ाने के उपायों पर तेजी से अमल होगा। माता-पिता व अपनों का स्नेह रहेगा। स्वास्थ्य खिला व मुस्कुराता हुआ रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे। धर्म कार्यों की बेला दस्तक देगी। मकान व दुकान खरीदते वक्त कहीं चूक होने की आशंका है, कानूनी पहलुओं को जांच व परख लें। विरोधी पक्ष नाम खराब करने की साजिश रच सकते हैं। सावधानी अपेक्षित रहेगी।
 
 


 


कुम्भ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग पीला।
 
आर्थिक समृद्धि रहेगी। गृहस्थ जीवन में खुशनुमा वातावरण रहेगा। अचानक ही कोई प्रगति का समाचार प्राप्त होगा। ससुराल व मातृ पक्ष के विवादों का अंत होगा। कार्य व व्यवसाय को बढ़ाने में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य व साहस के साथ आगे बढ़ें। यह समय सेहत को संवारने व क्रोध से बचने का है।
 
गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 


 


मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग चमेली।
 
सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। चर्म व नेत्र पीड़ाओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। आय के साधनों को विकसित करने की मुहिम रंग लाएगी। सप्ताह के मध्य भाग में कार्यस्थल पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। पूंजी निवेश में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। जीवनसाथी के मध्य छोटे-छोटे मतभेदों की आशंका है, सूझबूझ लाभकारी रहेगी।
 
गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।


 

लेखक के बारे में
पं. प्रेमकुमार शर्मा
डॉ. प्रेम कुमार शर्मा भारत के एक प्रसिद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ज्योतिषी, न्यूमेरोलॉजिस्ट और वास्तु विशेषज्ञ हैं। ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। वे कई प्रमुख समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों में नियमित रूप से भविष्यवाणियां प्रकाशित करते हैं। उन्हें.... और पढ़ें
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

22 November Birthday: आपको 22 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 22 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम