शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 24 - 30 June 2019
Written By

क्या लाया है यह सप्ताह आपके लिए

क्या लाया है यह सप्ताह आपके लिए। Horoscope Weekly - Weekly Horoscope 24 - 30 June 2019
* साप्ताहिक राशिफल
 
-डॉ. प्रेम कुमार शर्मा
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
कोई मदद के लिए आपसे उम्मीद कर सकता है और आप उसे निराश नहीं कर सकते। जिस किसी स्वास्थ्य समस्या से आप जूझ रहे थे, अब वह पूरी तरह से दूर हो जाएगी। पेशेवर स्तर पर आपका पसंदीदा काम शानदार ढंग से समाप्त हो जाने की उम्मीद है। आप में से कुछ लोग दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। रोमांटिक स्तर पर आपका प्रयास सफल रहेगा। फिजूलखर्ची पर रोक लगाना समय की जरूरत हो सकती है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : नारंगी
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
घरेलू स्तर की किसी समस्या के लिए आपको समय और ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है। आपसे नाराज दोस्त या रिश्तेदार अचानक आकर आपका समय बर्बाद कर सकते हैं। अपने प्रदर्शन से बॉस को खुश करने की उम्मीद है, इसका फायदा मिलने के संकेत हैं। जिसे आपने उधार दिया था, वह जल्दी लौटाने के मूड में नजर नहीं आ रहा। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सुनहरा
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। अपनी ऊर्जा बढ़ाने के लिए हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाए जाने की उम्मीद है। तन्हा लोगों को किसी का साथ मिल जाने के संकेत हैं। रोमांस की शुरुआत हो सकती है। पेशेवर लोगों को कुछ बड़े ग्राहक मिलने की उम्मीद है। आप लोगों की सराहना जीत सकते हैं। किसी को लेकर आपकी शंका सच साबित होने वाली है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : पीच
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
कार्य को लेकर आपकी लगन का पूरा फायदा मिलने वाला है। कई परेशानियों के बीच भी आप मानसिक शांति तलाशने में सफल रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में परिवार के किसी सदस्य का साथ मिलने की उम्मीद है। प्रेमी या जीवनसाथी पहले से भी अधिक मिलनसार नजर आ सकते हैं। परिवार का कोई बुजुर्ग आपकी अच्छाई से प्रसन्न होकर प्रशंसा कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : ऑफ व्हाइट
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
पेशेवर स्तर पर की गई गलती का परिणाम भुगतना पड़ सकता है। किसी से मदद मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं। आमदनी में कमी आने के संकेत हैं। कुछ वैकल्पिक रास्ते पर विचार किए जाने की संभावना है। रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं। जीवनसाथी की तुनकमिजाजी से आपका मूड खराब हो सकता है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गुलाबी
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
आप किसी लंबे समय तक कायम रहने वाले संबंध में पड़ने वाले हैं तथा प्यार और खुशियां बनी रहने की उम्मीद है। अंतिम समय में की जाने वाली गलती से बचने के लिए अपना मानसिक नियंत्रण बनाए रख सकते हैं। माता-पिता और परिवार का प्यार आपको आगे बढ़ने का साहस दे सकता है। आप में से कुछ लोग घर में शांति और आनंद का अनुभव लेते रहेंगे। कार्यस्थल पर सीनियर आपके काम को आसान बना सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : मेटालिक ब्लू
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
किसी शुभचिंतक की मदद से अपने काम को कॉर्पोरेट की ऊंचाई पर पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी की तलाश पूरी हो जाने की उम्मीद है। जिस बात पर आपको पूरा विश्वास है, उसके लिए आप अपने परिवार वालों को राजी कर सकते हैं। अपेक्षित पेमेंट जल्द मिल जाने के संकेत हैं। घरेलू इलाज किसी बीमारी में चमत्कारिक असर कर सकता है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : फिरोजा
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
परिवार वालों के साथ रोमांचक यात्रा पर जाने की चाहत रख सकते हैं। यदि ऐसा संभव न हो तो अकेले भी घूमने में हर्ज नहीं। किसी का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्तर पर बुलंदी आने के संकेत हैं। पेशेवर स्तर पर उच्च पदस्थ लोगों को आपसे उम्मीदें बढ़ने की संभावना है। मानसिक स्तर पर सुकून कायम रहेगा।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : लैवेंडर
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
किसी का दिल जीतने के लिए किया या प्रयास सफल रहेगा, रोमांस की शुरुआत संभव है। काम में नए लोग जल्द ही गति हासिल कर सकते हैं। वित्तीय स्तर पर कुछ परेशानी आने की संभावना है। आप अपने किसी दोस्त को कठिन समस्या से निकालने में मददगार हो सकते हैं। किसी समारोह या कार्यक्रम के माध्यम से आप मशहूर होने वाले हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बैंगनी
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
जो लोग बाहरी गतिविधि में शामिल हैं, वे खुद को बहुत ऊर्जावान महसूस करने वाले हैं। कोई पारिवारिक मित्र आपके सामने ऐसा प्रस्ताव रखने वाले हैं जिसे आप चाहकर भी इंकार नहीं कर पाएंगे। काम पर ध्यान बनाए रखने में दिक्कत होने की संभावना है। आपके अंदर काम करने वाला इंसान आपकी मदद के बिना भी काम में उत्साह दिखा सकता है। फिजूलखर्ची रोकने के लिए उचित कदम उठा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : गहरा फिरोजा
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
अपनी बुरी आदतों से छुटकारा पाना मुश्किल लग रहा है, लेकिन बिगड़ते स्वास्थ्य को देखकर इसे संभव करने का प्रयास रहेगा। प्रेमी अलग ही रूप में नजर आ सकता है। पूर्व में जिस दोस्त की आपने मदद की थी, वह आपके काम आ सकता है। किसी परियोजना को पाने के लिए ज्यादा मेहनत करना पड़ सकती है इसलिए होशियारी से काम ले सकते हैं। घर-परिवार का कोई नौजवान आपकी भावना का सम्मान कर सकता है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : नीला
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है। आप कोई निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। किसी सहकर्मी को नजदीक से समझ लेने के बाद इगो प्रॉब्लम खत्म हो जाने की संभावना है। परिवार का नौजवान आपके लिए वक्त निकाल सकता है, उसके साथ अच्छा समय बिताने की अपेक्षा रख सकते हैं। सेहत के प्रति सचेत रहकर अच्छे स्वास्थ्य का लाभ लेंगे। दोस्तों के साथ की जाने वाली यात्रा बहुत रोमांचक रहने वाली है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : मरुन