सम्बंधित जानकारी
- त्रिग्रही और सरस्वती राजयोग का महासंयोग: आज से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, क्या आपकी राशि है शामिल?
- कर्क राशि में त्रिग्रही युति और महाशक्तिशाली सरस्वती राजयोग, 5 राशियों को बंपर लाभ
- सूर्य और शुक्र का महागोचर अचानक से 3 राशियों को दिलाएगा धन
- 8 जून से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-शुक्र मिलकर बना रहे गजलक्ष्मी राजयोग
- 12 साल बाद बना हंस महापुरुष राजयोग, अगले कुछ महीने इन 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश
त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें
22 जून 2026 को बुध ग्रह ने कर्क राशि में प्रवेश करके त्रिग्रही योग बनाया है, क्योंकि यहां पर पहले से ही शुक्र और बृहस्पति ग्रह मौजूद हैं। इस युति से एक अत्यंत प्रभावशाली सरस्वती राजयोग का निर्माण भी हुआ है। इस योग के चलते 3 राशियों को बहुत लाभ होगा। जल्दी से 3 उपाय करके इस लाभ को दोगुना करें।
1. कर्क राशि (Cancer)-
चूंकि यह त्रिग्रही युति और राजयोग आपकी ही राशि के प्रथम (लग्न) भाव में बन रहा है, इसलिए सबसे ज्यादा सकारात्मक बदलाव आपमें ही देखने को मिलेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। गुरु और शुक्र की कृपा से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे और दांपत्य जीवन (वैवाहिक जीवन) में मधुरता आएगी।
2. मिथुन राशि (Gemini)-
आपकी राशि के द्वितीय (धन और वाणी) भाव में यह युति होने जा रही है। बुध आपकी राशि के स्वामी भी हैं, इसलिए यह समय आपके लिए लॉटरी जैसा साबित हो सकता है। अचानक कहीं से फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। जो लोग कूरियर, मीडिया, मार्केटिंग, शिक्षा या बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकी वाणी का जादू चलेगा और बड़ी डील्स फाइनल होंगी। बैंक बैलेंस में भारी बढ़ोतरी के योग हैं।
3. कन्या राशि (Virgo)-
आपकी राशि के एकादश (आय और लाभ) भाव में सरस्वती राजयोग का निर्माण हो रहा है। आपके राशि स्वामी बुध का इस भाव में आना बेहद शुभ है। आपकी आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी (Increment) की पूरी संभावना है। व्यापारियों को कोई बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। निवेश (Investment) से भी अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं।
मौका न चुकें 3 उपाय करें
1. शिवजी का पंचामृत से अभिषेक करें और अंत में जलाभिषेक करके उनकी पूजा करें।
2. गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं को मंदिर में दान करें।
3. माता दुर्गा को हरी चुनरी अर्पित करें।
