Hanuman Chalisa
✕

August 2021 Weekly Horoscope: अगस्त माह का पहला सप्ताह, जानें कैसा रहेगा करियर, धन, स्वास्थ्य के लिए

Updated: सोमवार, 2 अगस्त 2021 (10:08 IST)
(साप्ताहिक राशिफल : 2 अगस्त से 8 अगस्त 2021 तक) 
 
मेष
 
सामाजिक क्षेत्र में आपके सकारात्मक नजरिये से लोग प्रभावित रहेंगे, हालांकि इसे शब्द में नहीं जताया जाएगा। किसी बड़े काम में निवेश करने के लिए पूंजी की कमी नहीं रहने वाली। फिलहाल अपने रोमांस के प्रसंग को छुपाकर रखने में ही समझदारी है। आप में से कुछ लोगों के लिए वेकेशन पर जाना यादगार रहेगा। पढ़ाई के क्षेत्र में मिली छोटी-सी कामयाबी आपका मनोबल ऊंचा कर सकती है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : डार्क ग्रे 

वृषभ
 
आप बाहरी सुझावों के प्रति संवेदनशील रहेंगे, उनके प्रति भी जिन्हें आप नापसंद करते हैं। किसी महत्वपूर्ण परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए फोकस बनाए रखना आसान होगा। लव लाइफ में आपसी तालमेल बढ़ने की संभावना है। आपके अपने प्रयासों से सेहत संतोजनक रहने की उम्मीद है। पढ़ाई के क्षेत्र में अपना फोकस दुबारा बना पाने में सफल रहेंगे।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : सफेद

मिथुन
 
किसी पार्टी में मिलने वाले इंसान के दिलोदिमाग में अपनी गहरी छाप छोड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी का विवाद सुलझा लिए जाने की उम्मीद है, फैसला आपके पक्ष में रहने वाला है। प्रोफेशनल स्तर पर किसी काम की पहले से योजना बनाकर चलने से काम की क्षमता और क्वालिटी बढ़ेगी। आमदनी में कई गुना वृद्धि होने के संकेत हैं। नियमित व्यायाम के जरिये अपना फिटनेस मेंटेन रख पाएंगे।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लेमन

कर्क
 
मार्केट में मजबूत पकड़ बना सकेंगे। पैसे के मामले में आप खुद को सुरक्षित स्थिति में महसूस कर पाएंगे। नए क्लाइंट को आकर्षित करने के लिए आपको थोड़ा नए कलेवर में आना होगा। किसी से लिया हुआ कोई सामान या पैसा उसके मांगने से पहले लौटाने का प्रयास करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपने काम से एक अलग पहचान कायम करने वाले हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन

सिंह
 
आप कोई कठिन व्यायाम करना शुरू कर सकते हैं। बैंक-बैलेंस सही रहने से आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। किसी सामाजिक समारोह में आपके मतलब का कोई काम हो पाएगा। परिवार में चल रहा तनाव अब दूर हो जाने वाला है। किसी करीबी के साथ ट्रैवल पर जाने की संभावना बन रही है। पढ़ाई के क्षेत्र में आ रही समस्या से निपटने के लिए किसी सीनियर की मदद ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सफेद

कन्या
 
प्रोफेशनल क्षेत्र में कुछ नया करके अपनी तेज बुद्धि का प्रमाण दे सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आप किसी की मदद करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, इससे आपका सम्मान बढ़ने वाला है। आपसी देखभाल और साझेदारी बढ़ने से भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। रोमांटिक मामले में किसी का दिल जीतने के लिए आप पूरे मनोयोग से लगे रहेंगे। परिवार में कोई आपकी जिम्मेदारी बांटने के लिए आगे आ सकता है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : एक्वा ग्रीन

तुला
 
आप में से कुछ लोगों को तरक्की या सैलरी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको किसी रोमांचक यात्रा के लिए बुलाया जा सकता है। जिन लोगों को एक अच्छे एकोमोडेशन की तलाश थी, उन्हें सफलता मिलने वाली है। प्रेमी से कोई बड़ा सरप्राइज मिलने की संभावना है। किसी प्रतियोगिता में शामिल होकर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएंगे। वित्तीय स्तर पर आप लगातार मजबूत होते जा रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी शोहरत बढ़ने वाली है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : बैंगनी

वृश्चिक
 
पढ़ाई के क्षेत्र में यदि शर्मनाक स्थिति से बचना चाहते हैं तो समय रहते फोकस करना शुरू कर दें। सेहत को लेकर कोई लापरवाही न करें, खासतौर पर मौसम को लेकर होने वाली समस्या के प्रति। पैसे के मामले में किसी पर भरोसा करना सही नहीं होगा, यहां तक कि किसी भरोसे के इंसान पर भी नहीं। किसी करीबी से मिलना आपको आत्मिक सुख देगा। रोमांस आपकी जिंदगी में उत्साह ला सकता है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : ब्राउन

धनु
 
करियर में बदलाव चाहने वालों के लिए अनुकूल समय है, आगे बढ़ें। आप खुद से ड्राइव करके कहीं घूमने निकल सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन संतोषजनक रहने वाला है। स्टॉक का काम करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। परिवार के किसी बीमार सदस्य की सेहत में तेजी से सुधार होने के संकेत हैं। परिवार में किसी के साथ असहमित की स्थिति में भी बहस करने से बचें। जीवनसाथी आपसे कुछ बताना चाह रहा है, तो आपको संवेदनशील होकर सुनना चाहिए।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग: गोल्डन

मकर
 
आप किसी ऐसे इंसान का अनुसरण करेंगे, जो आने वाले दिनों में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। किसी शादी या अन्य पार्टी में बुलाए जाने की संभावना है, दिल खोलकर मस्ती कर पाएंगे। अपने करीबी लोगों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। जीवनसाथी के पास कोई रोमांटिक आइडिया है, आप उसका साथ दे सकते हैं। लॉन्ग ड्राइव पर जाने वाले इसका भरपूर मजा ले सकेंगे। सेहत संतोषजनक रहने वाली है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : नेवी ब्लू

कुंभ
 
स्टॉक का काम करने वाले लोगों को अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है। पूर्व के निवेश से बढ़िया रिटर्न मिलने की उम्मीद है। आपके आसपास का वातावरण प्रेममय हो रहा है। जिसे चाहते हैं, उसे प्रपोज कर सकते हैं। अपना घर या ऑफिस किसी अच्छी जगह पर शिफ्ट किए जाने की संभावना है। अपने अंदर काम करने वालों से किसी टास्क को पूरा करवाने के लिए दबाव बनाए रखना होगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का गुलाबी

मीन
 
परिवार की किसी समस्या को लेकर जीवनसाथी आपसे बात करने के मूड में है, सुनने के लिए तैयार रहें। प्रोफेशनल क्षेत्र में खुद को बेहतर ढ़ंग से स्थापित कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका सपर्पण और कठिन मेहनत देखकर आपको नजरअंदाज करना मुश्किल होगा। आप अपनी दूरदृष्टि के कारण किसी नुकसान से बच सकते हैं। आप फिट और ऊर्जावान बने रहेंगे।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : मरुन

ALSO READ: क्या भारत को कहते थे पहले आर्यावर्त?

ALSO READ: Shravan Month 2021 : इस श्रावण मास में जानिए लग्न के अनुसार आपका शिव मंत्र कौन सा है

लेखक के बारे में
पं. प्रेमकुमार शर्मा
डॉ. प्रेम कुमार शर्मा भारत के एक प्रसिद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ज्योतिषी, न्यूमेरोलॉजिस्ट और वास्तु विशेषज्ञ हैं। ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। वे कई प्रमुख समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों में नियमित रूप से भविष्यवाणियां प्रकाशित करते हैं। उन्हें.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

Lal Kitab Mithun Rashifal 2027: 10वें भाव के शनि बदलेंगे मिथुन राशि वालों की तकदीर! जानें करियर, धन और परिवार का पूरा हाल

Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा बेशुमार पैसा

अगला लेख