शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Very auspicious Mahalakshmi Yoga is formed in Gemini sign
Written By WD Feature Desk
Last Updated : शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (13:24 IST)

Mahalakshmi yog: मिथुन राशि में बना है अतिशुभ महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को होगा अचानक से धनलाभ

Mangal chandra yuti: मंगल चंद्र की युति से बना महालक्ष्मी योग, बरसाएगा 3 राशियों पर धन

Mahalakshmi yog: मिथुन राशि में बना है अतिशुभ महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को होगा अचानक से धनलाभ - Very auspicious Mahalakshmi Yoga is formed in Gemini sign
Mahalakshmi Yoga in Gemini sign: मिथुन राशि में सेनापति मंगल देव विराजमान हैं और वह 20 अक्टूबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। इसके बाद चंद्रमा ने 24 सितंबर को सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश किया था जिसके चलते महालक्ष्मी योग बना था। इसके प्रभाव के चलते 20 अक्टूबर तक 3 राशियों को लाभ होगा।
 
  • महालक्ष्मी योग से जातक बनता है धनवान
  • मंगल चंद्र की युति से बनता है महालक्ष्मी योग
  • महालक्ष्मी योग से मनोकामना होगी पूर्ण
 
1. मेष राशि Mesh Zodiac: आपकी राशि के तीसरे भाव में इस योग के निर्माण के परिणाम स्वरूप अप्रत्याशित धन लाभ मिलने की संभावना प्रबल है। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होने लगेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माहौल सकारात्मक रहेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। धर्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में भी आपको खूब मुनाफा हो सकता है।ALSO READ: Shani Gochar : क्रूर ग्रह शनि करेंगे शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों की बदल जाएगी किस्मत
 
2. सिंह राशि Leo Zodiac: आपकी राशि के लिए महालक्ष्मी योग अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध होने की संभावना है। धन लाभ के साथ आपकी मोनोकामना पूर्ण होगी। कमाई के कई नए जरिए खुल सकते हैं। परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कारोबार में उन्नति होगी। नौकरी में पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में आपको खूब लाभ मिल सकता है।
 
3. कुंभ राशि Kumbha Zodiac: आपके लिए महालक्ष्मी योग पंचम भाव से कई तरह की खुशियां लेकर आया है। आप पर माता लक्ष्मी कर अपार कृपा रहेगी। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। कमाई के नए सोर्स खुलेंगे। इससे आपको खूब धन लाभ होगा और कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। इसके साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। भूमि, भवन या वाहन खरीदने का योग भी बन रहा है।ALSO READ: Mangal gochar 2024: मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क
ये भी पढ़ें
Shardiya navratri 2024 date: शारदीय नवरात्रि के व्रत का समापन कब करें, 11 या 12 अक्टूबर को?