मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Venus transit in Taurus Horoscope
Written By
Last Updated : बुधवार, 22 जून 2022 (13:10 IST)

Venus Transit : 13 जुलाई तक वृष राशि में शुक्र, किसके लिए शुभ, किसके लिए अशुभ

Venus Transit : 13 जुलाई तक वृष राशि में शुक्र, किसके लिए शुभ, किसके लिए अशुभ - Venus transit in Taurus Horoscope
Shukra Rashi Parivartan 2022: 18 जून 202 को शुक्र ग्रह ने मेष राशि ने निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश किया है जो अब 13 जुलाई के बाद मिथुन राशि में गोचर करेगा। 13 जुलाई 2022 तक बुध के साथ जब तक शुक्र रहेंगे दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग बनेगा फिर बुध राशि बदल देंगे।
 
 
मेष : आपकी राशि के द्वितीय भाव में शुक्र का गोचर शुभ है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और धन लाभ होगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा और नौकरीपेशा हैं तो तरक्की होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
 
वृषभ : आपकी राशि के प्रथम भाव में शुक्र का गोचर आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव करेगा। आपके व्यक्तित्व में निखा आएगा। किसी भी प्रकार की खरीदारी में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। 
 
मिथुन : आपकी राशि के बारहवें भाव में शुक्र का गोचर आपके खर्चों में वृद्धि कर सकता है। इसके चलते आर्थिक तंगी का सामना करेंगे। लंबी यात्रा का योग भी बनेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी या व्यापार में सोच समझकर ही निर्णय लें।
 
कर्क : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में शुक्र का गोचर शुभ है। आमदानी में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। व्यापार का विस्तार होगा। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
 
सिंह : आपकी राशि के दसवें भाव में शुक्र का गोचर शुभ है। नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है। व्यापार में उन्नति होगी। करियर में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। पिता से संबंध बनाकर रखें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
shukra grah ka rashi parivartan
shukra grah ka rashi parivartan
कन्या : आपकी राशि के नौवें भाव में शुक्र का गोचर शुभ है। यात्रा के लोग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। परिवारिक संबंधों में सुधार होगा। करियर में सफलता मिलेगी।
 
तुला : आपकी राशि के आठवें भाव में शुक्र का गोचर अचानक से होने वाली घटनाओं को दर्शाता है। अचानक से लाभ होगा या हानि। खुद की और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। घटना दुर्घटना से बचना होगा। धार्म की और रुझान बढ़ेगा।
 
वृश्‍चिक : आपकी राशि के सतवें भाव में शुक्र का गोचर शुभ है। दांपत्य जीवन में सुख का आनंद लेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नौकरी में तरक्की होगी। साझेदारी के व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। फालतू के खर्चों पर लगाम लगाएं।
 
धनु : आपकी राशि के षष्ठम भाव में शुक्र का गोचर मिलेजुले असर वाला है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। वाद विवाद से बचना होगा। नौकरीपेशा है तो विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापारी हैं तो सतर्कता से काम लें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
 
मकर : आपकी राशि के पंचम भाव में शुक्र का गोचर रिश्तों में प्रेम और मधुरता बढ़ाएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिलेगा। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार में मिलाजुला समय रहेगा।
 
कुंभ : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर शुभ है। घर परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
मीन : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर शुभ है। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मीडिया, कला व अभिनय से जुड़े जातकों को लाभ मिलेगा। व्यापार में भी उन्नति होगी। यात्रा का योग है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा।
ये भी पढ़ें
कामाख्या देवी का अम्बूवाची मेला शुरू, जानिए 10 बातें और शुभ मंत्र