biodatamaker

3 राशियों के लोग आज सावधान, ग्रहों की स्थिति कर सकती है परेशान,जानिए 8 अक्टूबर 2021 का राशिफल

Updated: शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (08:24 IST)
3 राशियों के लोग आज सावधान, रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान: 8 अक्टूबर, शुक्रवार का राशिफल
 
ग्रहों की स्थिति- राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल कन्‍या राशि में हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। केतु और शुक्र वृश्चिक राशि में हैं। शनि और गुरु मकर राशि में गोचर में चल रहे हैं। बुध, गुरु और शनि तीनों ही वक्री गति से चल रहे हैं।
 
राशिफल-
मेष-तत्‍कालिक राहत आपको मिल रही है। जीवन आनंदित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर फिर भी थोड़ा ध्‍यान रखें। प्रेम और संतान पर कोई रिस्‍क न लें। व्‍यापारिक लाभ होता दिख रहा है। राशि के अनुसार मां काली की अराधना करते रहें।
 
वृषभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा डिस्‍टर्ब रह सकता है। प्रेम और संतान पर भी ध्‍यान देने की जरूरत है। सफेद वस्‍तु पास रखें।
 
मिथुन-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों-लेखकों के लिए अच्‍छा समय है। प्रेम प्रभावित है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही चलेंगे। मां काली की वंदना करते रहें।
 
कर्क-भौतिक सुख-संपदा की वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। भगवान शिव और पार्वती का जलाभिषेक करते रहें।
 
सिंह-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। किया गया प्रयास सार्थक होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। देवी भगवती की उपासना करते रहें।
 
कन्‍या-धनागमन होगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। निवेश करने से अभी बचें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति भी सही चल रही है। बस कोई चोट न लगे इसका ध्‍यान रखें। एसिडिटी का ध्‍यान रखें। मां काली की आराधना करें।
 
तुला-सितारों की तरह चमकते दिखेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार पहले से बेहतर होगा। मां वैष्णो देवी की अर्चना करें।
 
वृश्चिक-मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।
 
धनु-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी कही जाएगी। सफेद वस्‍तु का दान करें।
 
मकर-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति पहले से थोड़ी सुधार की तरफ चल रही है। रोजगार में वृद्धि हो रही है। माता रानी को सुंदर चुनरी चढ़ाएं... 
 
कुंभ-परिस्थितियां शुभ दिख रही हैं। जोखिम से उबर रहे हैं। मन को शांत रखें। संतान और प्रेम पर ध्‍यान दें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। मां अम्बे के मंदिर में सुहाग सामग्री रखकर आएं... 
 
मीन-जोखिम भरा समय है। बचकर पार करें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। यात्रा के योग हैं लेकिन सावधानी रखें... 
ALSO READ: श्री दुर्गा नवरात्रि कथा: दूसरे दिन की देवी हैं मां 'ब्रह्मचारिणी', पढ़ें पावन कथा

ALSO READ: Navratri 2021: जानें नवरात्रि में 9 दिन किस दिन कौन-सा रंग पहनना चाहिए

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख