dharma sangrah

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

सूर्य और शुक्र की युति से बना राजभंग राजयोग, 4 राशियों के लिए शुभ

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 2 मई 2024 (15:03 IST)
Shukra aditya yoga 2024 : सूर्य देव 13 अप्रैल 2024 शनिवार को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर गए हैं और अब 24 अप्रैल को रात्रि 11 बजकर 44 मिनट पर शुक्र ग्रह भी मेष राशि में प्रवेश कर गए हैं। दोनों ही मंगल की राशि में युति बनाएंगे जिसे शुक्रादित्य योग कहा जा रहा है। इस युति से राजभंग योग भी बनता है। 
ALSO READ: Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल
1. मेष राशि : आपकी कुंडली के प्रथम भाव में आपकी ही राशि में इस युति का बनना बहुत ही लाभदायक माना जा रहा है। शुक्रादित्य राजयोग के चलते आपका व्यक्तित्व आकर्षक हो जाएगा। नौकरी कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापारी हैं तो कारोबार का विस्तार होगा। भाग्य का साथ मिलने के कारण भौतिक सुख सुविधाएं बढ़ जाएगी। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। अचानक से धन लाभ के संकेत भी मिल रहे हैं।
ALSO READ: Mangal gohchar : मंगल का मीन राशि में गोचर, 5 राशियों को होगा बहुत फायदा
2. कर्क राशि : आपकी कुंडली के दसवें भाव में इस युति के बनने से अचानक से धन लाभ होने की संभावना प्रबल है। साथ ही आय के नए-नए माध्यम भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पारिवार में खुशियां रहेगीं।
 
3. सिंह राशि : आपकी कुंडली के नवम भाव में इस योग के निर्माण से बहुत कुछ अच्‍छा होने वाला है। यह गोचर व्यापारियों के लिए बहुत अच्छा परिणाम लेकर आया है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपको यश और लोकप्रियता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि तय है।
ALSO READ: Shani Sade Sati: 3 राशि पर चल रही है शनिदेव की साढ़ेसाती, 2 पर ढैया और किस पर कब लगेगा शनि?
4. तुला राशि : आपकी कुंडली के सप्तम भाव में शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होना दांपत्य जीवन के लिए बहुत शुभ है। पहले की अपेक्षा रिश्ते और मजबूत होंगे। साझेदारी का व्यापार है तो उसमें खूब उन्नति होगी। नौकरीपेश हैं तो पदोन्नति के साथ ही वेतन वृद्धि के योग हैं। आपके अटके सभी कार्य पूर्ण होंगे।
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Horoscope: 10 से 15 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि को होगा लाभ और किसे नुकसान

09 August Birthday: आपको 9 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (9 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्रावण मास में रविवार का खास उपाय, 11वें दिन इस मंत्र का जाप करने से प्रसन्न होंगे शिवजी और सूर्यदेव

अगला लेख