Daily Horoscope
✕

15 मार्च को सूर्य के मीन राशि में जाने से 5 राशियों को झेलना पड़ेगा कष्ट

Updated: मंगलवार, 15 मार्च 2022 (07:44 IST)
Sun Transit in Pisces: 15 मार्च 2022 मंगलवार को सूर्य शनि की मीन राशि से निकलकर गुरु की मीन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य और गुरु आपस में मित्र है। यहां सूर्य की बुध के साथ युति देखने को मिलेगी। आओ जानते हैं कि सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से किन 5 राशियों को कष्ट झेलना पड़ सकता है।
 
 
सूर्य के मीन राशि में जाने से 5 राशियों को झेलना पड़ सकती है परेशानी: ( Surya ka meen rashi me gochar 2022)
 
 
मेष (mesh): सूर्य आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा। शिक्षा, करियर और यात्रा की दृष्टि से यह गोचर शुभ है परंतु संबंधों के लिहाज से यह समय अनुकूल नहीं है। हालांकि नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे और यदि आप व्यापारी हैं तो निवेश के लिए यह समय अनुकूल है।
 
 
सिंह (sinh): सूर्य आपकी राशि के आठवें भाव यानी की अनिश्चितता और रहस्य के भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको अचानक लाभ या नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा को काम को लेकर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। व्यापारी को जोखिम उठाने से बचना होगा और किसी भी प्रकार के सौदे को अभी टालना होगा। आपको अपने स्वभाव पर कंट्रोल रखना होगा। 
 
कन्या (kanya): सूर्य आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर करेगा। व्यापार में यह समय औसत साबित होगा। नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना है। इस दौरान आपका स्वभाव चिड़चिड़ा और गुस्से वाला हो सकता है जिसके चलते परिवार में तनाव रहेगा। 
 
मकर (makar): सूर्य आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा। कार्य के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है लेकिन सफलता के प्रति आशंका है। नौकरीपेशा हैं तो आपकी इच्‍छा के विरुद्ध आपका स्थानांतरण हो सकता है। दौरान आप स्वभाव से गुस्सैल लेकिन स्पष्टवादी रह सकते हैं। परिवार में माहौल ठीक नहीं रहेगा।
 
कुंभ (kumbh): सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान यदि आप नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। साझेदारी का व्यापार है तो उसमें उतार चढ़ाव-देखने को मिल सकते हैं। हालांकि जीवनसाथी से संबंध अच्‍छे रहेंगे।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

अगला लेख