Hanuman Chalisa

सूर्य मेष संक्रांति से 5 राशियों के जीवन में आएगी सूर्य जैसी चमक

Updated: गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (16:07 IST)
Sun transit in aries 2023 : 14 अप्रैल 2023 शुक्रवार को सूर्यदेव मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह गोचर करीब 02:42 पर होगा और इसी राशि में वे 15 मई तक रहेंगे। सूर्य के मंगल की राशि में गोचर से 5 राशियों को इसका बहुत लाभ मिलने वाला है, क्योंकि सूर्य जब मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि में मौजूद होते हैं, तो उनकी यह स्थिति शक्तिशाली मानी जाती है।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि में सूर्य का गोचर पहले भाव में हो रहा है जो कि आपके आचरण और स्वभाव को प्रभावित करेगा। आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। हालांकि करियर और नौकरी के लिए यह गोचर फायदेमंद साबित होगा। यदि आपका खुद का व्यापार है तो आप मुनाफा कमाने में सफल होंगे। कुल मिलाकर आपके लिए यह गोचर शुभ है।
 
2. मिथुन राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में सूर्य का गोचर होने जा रह है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी। व्यापार में उन्नति होगी। अटके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आय के स्रोत में वृद्धि होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुखद रहेगा।
 
3. कर्क राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में सूर्यदेव गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर आपको आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति प्रदान करेगा। नौकरी पदोन्नति के योग बनाएगा और व्यापारी हैं तो तगड़ा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। इस दौरान अलग-अलग रास्तों से आपकी आय में वृद्धि होगी। करियर में सफलता मिलेगी। आपके संबंधों में सुधार होगा।
 
4. सिंह राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में सूर्य का गोचर शुभ फलदायी है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए लाभकारी है। पारिवारिक जीवन में सुखद रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे।
 
5. धनु राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में सूर्य का गोचर शुभ माना जा सकता है। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापारी हैं तो लाभ होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। पैसा बचाने में सफल होंगे। संबंधों में सुधार होगा। विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो सकता है और आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने में सफल होंगे।
 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

श्रावण भौम प्रदोष पर बन रहा दुर्लभ महासंयोग! व्रत रखने से मिलते हैं ये 5 अद्भुत लाभ

सूर्य का सिंह राशि में गोचर: 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, जानें लिस्ट में आपकी राशि है या नहीं

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में गोचर: 5 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभी से रहें सावधान

24 August Birthday: आपको 24 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख