suvichar
✕

शुक्र हुए अस्त, जानिए किस राशि पर पड़ेगा कैसा असर

Updated: गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (17:01 IST)
15 सितंबर 2022 को शुक्र ग्रह सिंह राशि में अस्त हो गया है और अब 2 दिसंबर को सुबह पुन: उदय होगा। तब तक के लिए सभी राशियों पर इसका विपरित प्रभाव पड़ेगा। खासकर कुछ राशियों पर सुख, समृद्धि और शांति पर इसका प्रतिकूल प्रभाव होगा। आओ जानते हैं कि किस राशि पर इसका होगा शुभ और किस पर होगा अशुभ असर।
 
मेष राशि : आपकी राशि के पंचम भाव में शुक्र अस्त हुआ है जिसके चलते कई बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आप धन कमाने में अधिक रुचि रखेंगे। घर में खुशियों को बनाए रखने में सफल होंगे। करियर या नौकरी में नए अवसार मिलेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद उभर सकते हैं।
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में शुक्र अस्त हो गए है जिसके चलते सुख सुविधानों में कमी देखने को मिलेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। अनावश्‍यक खर्चे बढ़ जाएंगे। नौकरी में मिलाजुला समय रहेगा। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो सामान्य लाभ होगा। जमा पूंजी से लाभ मिलेगा। पारिवारिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र अस्त के चलते नौकरी में बदलाव की संभावना है। चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। व्यापार में समय अच्छा है। कई कार्यों को करने में सफल होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। यात्रा के योग हैं। यदि सेहत सही नहीं है तो यात्रा न करें।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में शुक्र अस्त हो गए हैं जिसके चलते धन लाभ की संभावना है। संपत्ति या निवेश से लाभ कमा सकते हैं। नौकरी में यात्रा के योग हैं और व्यापारी हैं तो नई योजनाओं से अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आंखों की समस्या हो सकती है। 
 
सिंह राशि : आपकी राशि के पहले भाव में शुक्र अस्त हो गए हैं। नौकरी में मस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। व्यापारी हैं तो सामान्य लाभ होगा। लापरवाही के कारण धन से जुड़ी कुछ हानि भी संभव है। पारिवार में भाई बहनों से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
कन्या राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में शुक्र अस्त का असर शुभ नहीं मान जा रहा। करियर और नौकरी में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप इन चुनौतियां का सामना करना में सक्षम हैं। व्यापारी हैं तो सतर्कता से काम लेंऐ। आर्थिक तंगी रहेगी। हालांकि पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।  
 
तुला राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में शुक्र का अस्त होना बाधाओं के बावजूद सफलता दिलाएगा। नौकारी में पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापारी हैं तो लाभ प्राप्त करने में सपल होंगे। अतिरिक्त धन लाभ भी संभावन है। परिवार और रिश्ते में खुशी और प्रेम का माहौल रहेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के दशम भाव में शुक्र अस्त हो गए हैं जिसके चलते कार्यक्षेत्र में चुनौति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप नौकरी बदलने का भी सोच सकते हैं, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा। व्यापारी हैं तो धन अर्जित करने में सफल होंगे। हालांकि कुछ मानिसक तनाव संभव है। दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत खटपट हो सकती है।
 
धनु राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में शुक्र अस्त हो गए हैं जिसके चलते भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र के कार्य में देरी की संभावना है। व्यापारी हैं तो सामान्य लाभ की प्राप्ति होगी। निजी जीवन में जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। हालांकि सेहत में सुधार होगा। फिर भी खानपान में ध्यान रखें।
 
मकर राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में शुक्र का अस्त होना शुभ नहीं है। करियर और नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आर्थिक हानि से बचकर रहें। खुद की सेहत और पत्नी एवं बचचों की सेहत का भी ध्यान रखें। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। 
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में शुक्र अस्त का प्रभाव अच्‍छा साबित होगा। करियर या नौकरी में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। यदि आप खुद का व्यवसाय चला रहे हैं, तो लाभ कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी से व्यवहार में सुधार होगा।
 
मीन राशि : आपकी राशि के छठे भाव में शुक्र अस्त हो गए हैं जिसके चलते करियर और नौकरी में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेगा। जिससे आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने के योग बनेंगे। व्यापारी हैं तो सामान्य लाभ होगा। हालांकि आप व्यापार में विस्तार करने की योजना में सफल होंगे। निजी जीवन में समस्या उत्पन्न हो सकती है। 

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

शुक्र की वक्री चाल 2026: 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर? जानें किसकी बढ़ेगी मुश्किल और किसे मिलेगा लाभ

सूर्य और शनि का समसप्तक योग, 12 राशियों पर पड़ेगा असर; जानें किसे लाभ और किसे नुकसान

शनि का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, 9 अक्टूबर से 12 राशियों पर होगा असर, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (03 अक्‍टूबर, 2026)

03 October Birthday: आपको 03 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख