Hanuman Chalisa

जानिए सितंबर 2016 का भविष्यफल, राशि अनुसार...

आचार्य डॉ. संजय
सितंबर माह का भविष्य-फल, खास आपके लिए... 
 

 
मेष राशि के जातकों के लिए यह माह मिला-जुला होगा। प्रत्येक मंगलवार या शनिवार को बंदरों को गुड़-चना खिलाएं। आत्ममंथन करेंगे। ईमानदारी के साथ किया गया प्रयास आपकी आर्थिक स्थिति को सुधार देगा। अध्ययन और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे। दांपत्य में सहज बने रहेंगे। आमदनी के स्थिर होने या स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव को लेकर व्याकुलता बनी रहेगी। 

 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह माह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त करने का रहेगा। 7 सोमवार को प्रात: स्नान के बाद गाय को चारा खिलाएं। खान-पान में भी सतर्क रहना होगा। माह के दूसरे सप्ताह तक थकान और चिड़चिड़ेपन से बचकर रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बढ़ानी होगी। 
 

 

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह माह सेहत की दृष्टि से अच्छा रहेगा, लेकिन आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। 5 रविवार को बहती नदी के पानी में 1 मुट्ठी जौ डालें और अपने घर के गंदे जल का निकास उत्तर-पूर्व की ओर रखें। शनि का प्रभाव कष्ट सहने करने वाला मेहनती बनाएगा। नौकरीपेशा वालों को अच्छे मौके मिलेंगे। उच्च अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। नौकरी में स्थानांतरण या बदलाव संभव है। 

 

 

कर्क राशि के जातकों के लिए यह माह बेहद खर्चीला होगा। 5 मंगलवार को हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं और गरीब कन्या को वस्त्र, किताब इत्यादि भेंट करें। इसमें करीबी मित्र की सलाह महत्वपूर्ण हो सकती है। संपत्ति बढ़ने के योग हैं। संचार साधनों का उपयोग लाभ देगा। तकनीकी दक्षता के प्रति रुझान बढ़ेगा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आमदनी बढ़ सकती है। यात्रा फायदेमंद साबित होगी। सुखद दांपत्य जीवन चरम पर होगा। 
 
 

 

सिंह राशि के जातकों के लिए इस माह व्यस्तता बढ़ सकती है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। करियर, कारोबार या निजी पेशे को लेकर करीबी मित्र की सलाह महत्वपूर्ण होगी। भविष्य की योजना बनाकर ही कार्यशैली में बदलाव करना होगा। परिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। नवदंपति को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। माह के दूसरे सप्ताह में आय बढ़ने के योग हैं। यात्रा में सावधानी बरतनी होगी। 
 
 

 

कन्या राशि के जातक इस माह यदि हिम्मत और समझदारी बनाए रखें तो कई अड़चनों के बावजूद सफलता हासिल करेंगे। शनिवार को लोहे का सामान खरीदकर नहीं लाएं। अनजाना भय सताएगा। प्रोफेशन के मोर्चे पर कुछ बाधाएं आएंगी, जो माह के मध्य तक खत्म हो पाएंगी। सक्रियता बनाए रखें। मांगलिक आयोजन का योग है। निकटतम मित्र/संबंधी का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा। 
 
 

 


तुला राशि के जातकों के लिए यह माह मिश्रित अनुभवों से भरा रहेगा। गाय को पका हुआ चावल और कबूतरों को बाजरा खिलाएं। करियर या कारोबार में सुधार के लिए प्रयासों में तेजी लानी होगी। सूझबूझ का परिचय देना होगा। दूसरे क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशनी होंगी। कार्यक्षेत्र या कार्यालय में शामिल किए गए किसी नए व्यक्ति के साथ तालमेल बिठाना पड़ सकता है, धैर्य रखें। माह के मध्य तक आमदनी बढ़ सकती है। कुछ आवश्यक सामानों की खरीदारी भी संभव है। प्रेम-संबंध में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य में आंशिक उतार-चढ़ाव से थकान रह सकती है। 
 
 

 

वृश्चिक राशि के जातक करियर, कारोबार या फिर व्यक्तिगत जीवन में किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाएं। रविवार प्रात: बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें और पक्षियों को दाना डालें। आमदनी के अनुपात में खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। प्रेमियों में इस माह कोई कटुता आ सकती है। जरूरत से ज्यादा किया गया भरोसा टूट सकता है। समझौता करने से लाभ होगा। 
 
 

 


धनु राशि के जातकों के लिए यह माह अच्छा रहेगा। प्रत्येक बृहस्पतिवार को देवगुरु बृहस्पति का पूजन विधि-विधान के साथ करें। माह के मध्य में की जाने वाली यात्रा संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आमदनी माह के मध्य माह तक बढ़ सकती है। प्रोफेशन में बदलाव के संकेत हैं। नकारात्मक सोच से बचना होगा। पारिवारिक सहयोग जरूरी होगा। संपत्ति में निवेश के लिए उपयुक्त समय है। धनागमन होगा। 
 
 

 

मकर राशि वालों जातकों के लिए यह माह सफल रहेगा। घर में बनने वाली पहली रोटी गाय को खिलाएं और प्रत्येक सोमवार को दान-कर्म करें। कार्य से अच्छी पहचान मिलेगी और यह नौकरी/व्यवसाय के लिए बहुत अच्छा होगा। लंबित कार्य को पूर्णता से संपन्न करने में सफल रहेंगे। घर-परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा और परिवार के सदस्य मदद के लिए तत्पर रहेंगे। एक लंबे समय से चली आ रही सेहत संबंधी समस्याओं का अंत होने वाला है।
 
 

 

कुंभ राशि के जातकों को इस माह सावधान रहने की जरूरत है। प्रात: सूर्य नमस्कार करें, जल अर्घ्य दें और पक्षियों को दाना डालें। शारीरिक अस्वस्थता को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। माह के दूसरे सप्ताह तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। बदलाव आपके पक्ष में होगा। पदोन्नति की संभावना है। आमदनी में गतिशीलता बनी रहेगी और माह के अंतिम सप्ताह तक रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जीवनसाथी संग मतभेद हो सकता है। संपत्ति में निवेश से लाभ मिलेगा। 
 
 

 

मीन राशि के जातकों को इस माह सेहत लाभ होगा। प्रतिदिन प्रात: सूर्य को अर्घ्य देने और 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करने से माह अंत आते-आते आपकी सेहत संबंधी हर समस्या का निदान हो आप रोगमुक्त हो जाएंगे। करियर में सुधार के लिए पर्याप्त प्रयास कर पाएंगे। आमदनी में आशा के अनुरूप वृद्धि की संभावना के साथ-साथ आकस्मिक धनागमन हो सकता है। माह का मूल मंत्र सकारात्मक सोच को विकसित करने का है। पूर्व नियोजित यात्रा टल सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी रहेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। संपत्ति में निवेश के लिए अच्छा समय आने वाला है। 


 
 

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

20 July Birthday: आपको 20 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 जुलाई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 जुलाई, 2026)

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: 17 अगस्त तक इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

19 July Birthday: आपको 19 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख