Hanuman Chalisa

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020 : आज इन 3 राशि वालों का अच्छा रहेगा व्यापार-व्यवसाय

* आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कारोबार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी न्यायोचित बात का भी विरोध होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। 
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : सुख के साधन जुटेंगे। चोट व रोग से बचें। परिवार पर व्यय होगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से संबंधित कोई चिंता रह सकती है। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आराम के साधनों पर व्यय हो सकता है। आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। नए अनुबंध मिल सकते हैं।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट की आशंका बनती है। बेचैनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में रुके कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। कारोबार अच्‍छा चलेगा। प्रमाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। निवेश इत्यादि में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : घर-परिवार की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा मुनाफा दे सकता है। परिवार व मित्रों के साथ जीवन सुखद रहेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : शत्रु नतमस्तक होंगे। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : परिवार के छोटे सदस्यों के संबंध में चिंता रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपना कार्य लगन व उत्साह से कर सकेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : आशंका-कुशंका के चलते कार्यक्षमता प्रभावित होगी। पुराना रोग उभर सकता है। किसी अपने व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। दौड़धूप अधिक होगी। उत्साह व प्रसन्नता में कमी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। समाजसेवा की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नए काम मिलेंगे। निवेश आदि से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। अज्ञात भय रहेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। नए मित्र मिलेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। विवाद न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई पुराना रोग उभर सकता है। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेबात विवाद हो सकता है। मान कम होगा। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

ALSO READ: क्या सच में ही ईसा मसीह पुनर्जीवित हो गए थे?

ALSO READ: Christmas 2020 : क्रिसमस के खास अवसर पर पढ़ें बाइबिल के 20 पवित्र विचार

Show comments

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

21 July Birthday: आपको 21 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

27 जुलाई से शनि होंगे वक्री: 11 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें आपकी राशि शामिल है या नहीं

Ashadhi Ekadashi Date 2026: आषाढ़ी एकादशी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश: शनि के नक्षत्र में गोचर से इन 4 राशियों पर मंडरा सकता है संकट

अगला लेख