Hanuman Chalisa
✕

राहु और शुक्र की युति से बन रहे हैं उग्र योग, 5 राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

Updated: सोमवार, 23 मई 2022 (15:10 IST)
Rahu shukra ki yuti
छाया ग्रह राहु 12 अप्रैल से ही मेष राशि में गोचर कर रहा है। अब 23 मई से शुक्र भी इसी राशि में गोचर करने लगा है। ज्योतिेष मान्यता के अनुसार राहु और शुक्र की इस युति से उग्र योग का निर्माण होता है। इसे 'क्रोध योग' भी कहते हैं। कहते हैं कि राहु जिसके भी साथ होता है उसे ग्रहण लग जाता है। शुक्र के साथ राहु की युति होने से विवाह या दांपत्य जीवन में समस्या आती है। व्यक्ति में भोग विलासिता बढ़ जाती है। इन 5 राशियों पर होगा इसका नकारात्मक असर।
 
 
1. मेष राशि: आपकी ही राशि में इन दोनों ग्रहों की युति बन रही है। इसलिए आपको ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत है। इससे आपके स्वभाग में क्रोध की बढ़ोतरी होगी। छोटी छोटी बातों को लेकर आप चिढ़चिढ़े और क्रोधित हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में भी उठापटक होगी। 
 
2. वृषभ राशि: आपकी राशि के दूसरे भाव में इस युति का निर्मा आपको आर्थिक चोट पहुंचा सकता है। अनावश्यक खर्चा होगा और लोग आपकी छवि को खराब करने का प्रयास करेंगे। ससुराल पक्ष से भी आपका विवाद हो सकता है।
 
3. सिंह राशि: आपकी राशि के पंचम भाव में यह युति आपके रिश्‍तों को खराब कर सकती है। करियर में भी रुकावटें पैदा हो जाएगी। संतान पक्ष की ओर से निराशा हाथ लगेगी। संतान की सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
4. तुला राशि: आपकी राशि के सप्तम भाव में यह युति बन रही है जिसके चलते जीवनसाथी से आपके मनमुटाव होगा। कष्टदायक स्थितियां उत्पन्न  होगी। साझेदारी के व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
5. कुंभ राशि: आपकी राशि के एकादश भाव में यह युति बन रही है जिसके चलते आपका मन भोग विला की ओर आकर्षित होगा। आप हर तरह का आनंद उठने की प्रवृत्ति की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। धन और समृत्ति को नुकसान पहुंच सकता है। खर्चें बढ़ जाएंगे।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

Guru Ketu Yuti 2026: 5 दिसंबर तक सिंह राशि में गुरु-केतु की युति, इन 5 राशियों की खुलने वाली है लॉटरी

Budh Uday 2026: 10 नवंबर को तुला राशि में बुध का 'महा-उदय', 2 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर बरसेगा पैसा

07 November Birthday: आपको 7 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख