kalsarpa dosh calculator
✕

कहीं आपकी राशि सर्पधर या समुद्री नाग तो नहीं, जानिए रहस्य

Updated: शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (11:18 IST)
आमतौर पर भारत में 12 राशियों का प्रचलन है, लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार सौरपथ पर स्पष्ट रूप से 14 राशियां होती है जबकि संपूर्ण आकाश मंडल में 88 राशियां हैं। सर्पधर या समुद्री नाग नामक राशियों को जानने से पहले जानना होगा कि राशियां क्या होती हैं।
 
 
क्या होती है राशियां?
दरअसल वैज्ञानिकों ने हमारी आकाश गंगा को 88 तारामंडल में बांट रखा है और वेदों ने 27 नक्षत्रों में। तारामंडल अर्थात कुछ या ज्यादा तारों का एक समूह। इन 27 न‍क्षत्रों को भारतीय ज्योतिष ने 12 राशियों में बांट रखा है। बांटा क्यों? क्योंकि धरती के आकाश मंडल की 360 डिग्री को 12 हिस्सों में बांट कर उनके नाम रख दिए गए जिससे ज्ञात हो सके कि कौन-सा नक्षत्र किस राशि में भ्रमण कर रहा है। हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि 88 तारा मंडलों या नक्षत्रों के समूह में से लगभग 22 समूह को सौर पथ पर विचरण करते हुए देखा जा सकता है।
 
 
ज्योतिष अनुसार कैसी बनती किसी की राशि : भारतीय ज्योतिष अनुसार जिस वक्त चंद्र मेष तारा मंडल या राशि में भ्रमण कर रहा है उस काल में यदि किसी का जन्म हुआ है तो उसकी राशि मेष मानी जाएगी। लेकिन पाश्चात्य या सूर्य पद्धति अनुसार जिस माह में जिसका जन्म हुआ है उस माह में जिस राशि का भ्रमण काल है जातक की वही राशि होगी।
 
 
ग्रहों का भ्रमण काल : जरूरी नहीं की ग्रह सिर्फ 12 से 13 राशियों में ही भ्रमण करते रहते हैं। कुछ ग्रह सैकड़ों सालों में तो कुछ थोड़े ही सालों में बारह राशियों को छोड़कर 88 में से किसी भी राशि में कुछ काल के लिए भ्रमण करने लगते हैं, तब ऐसे में शुभ और अशुभ विचारों के बारे में क्या सोचना चाहिए यह तय नहीं है।
 
 
जैसे मान लो कि गुरु के धनु राशि में प्रवेश करने के बाद ही विवाह आदि शुभ कार्य शुरू होते हैं, लेकिन 2007 में गुरु नासा की एफेमरिज अनुसार सर्पधर राशि में भ्रमण कर रहा था और शुक्र समुद्री नाग राशि में, लेकिन भारतीय ज्योतिषानुसार गुरु धनु राशि में था। अब आप ही बताएं ज्योतिष की माने या वैज्ञानिकों की?
 
 
सर्पधर या समुद्री नाग : अंग्रेजी में सर्पधर को ओफियुकस और समुद्री नाग को हाइड्रा कहते हैं। सर्पधर तारामंडल दरअसल वृश्चिक और धनु के बीच माना गया है। इसका मतलब यह हुआ की जिनकी भी राशि वृश्चिक या धनु है उन्हें अब भ्रम में नहीं रहना चाहिए। हो सकता है कि उनकी राशि सर्पधर हो। सूर्य वृश्चिक राशि में 23 से 30 नवंबर तक रहता है इसके बाद यह ओफियुकस में प्रवेश करता है जहां 18 दिसंबर तक रहता है। इसका मतलब यह है कि 30 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच जिसका भी जन्म हुआ है उसकी राशि ओफियुकस अर्थात सर्पधर होगी।
 
 
दूसरी ओर, हमारे आकाश मंडल में 14वीं राशि का भी अस्तित्व है जिसका नाम है- हाइड्रा या समुद्री नाग। इस राशि में भी सूर्य या अन्य ग्रह कुछ काल के लिए भ्रमण करते हैं। हाइड्रा का मंडल सर्पाकर है जिसमें चमकते हुए 6 तारे शामिल हैं। यह राशि सिंह और कन्या राशि के बीच स्थिति है। जिनका भी जन्म 16 अगस्त से 23 अगस्त के बीच हुआ है उनकी राशि हाइड्रा या हिंदी में लिखें तो 'समुद्री नाग' मानी गई है।
 
 
उपरोक्त विवरण सुर्य पद्धति अनुसार है। यदि चौदहवीं राशि का अस्तित्व माना जाता है तो अब राशियां क्रमश: निम्नानुसार होगी- 
 
मेष (Aries), वृष (Taurus), मिथुन (Gemini), कर्क (Cancer), समुद्री नाग (hydra), सिंह (Leo), कन्या (Virgo), तुला (Libra), वृश्चिक (Scorpio), सर्पधर (Ophiuchus), धनु (Sagittarius), मकर (Capricorn), कुंभ (Aquarius), मीन (Pisces)।
 
 
हालांकि भारतीय ज्योतिष के विभाजन ज्यादा सही है क्योंकि सर्पधर या समुद्री नाग तारा मंडल इतनी दूर है कि धरती पर उनका प्रभाव नगण्य है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2027: 2रे शनि और 12वें राहु से कैसे बचें कुंभ राशि वाले? 26 जून के बाद गुरु बदलेंगे तकदीर! पढ़ें अचूक उपाय

Lal Kitab Meen Rashifal 2027: 11वें राहु दिलाएंगे छप्परफाड़ धन लाभ, पर लग्न शनि से कैसे बचें मीन राशि वाले? पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख