dharma sangrah
✕

मई 2018 का मासिक भविष्यफल (पढ़ें चन्द्र राशि पर आधारित)

Updated: गुरुवार, 10 मई 2018 (10:36 IST)
* चन्द्र राशि पर आधारित मई माह का मासिक भविष्यफल
 
मेष राशि के जातक जीवनसाथी के साथ उत्तम समय बिताएंगे, परंतु संबंधों में अहं को न आने दें। आर्थिक समस्या आ सकती है। व्यवसाय और प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। उत्तम वस्त्र और उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। आमोद-प्रमोद के लिए उत्तम समय है। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
 
व्यापार-धंधे और नौकरी के लिए उत्तम समय रहेगा। नौकरी में नए कामकाज की जिम्मेदारी के साथ वेतनवृद्धि और पदोन्नति मिल सकती है। धनलाभ की संभावना भी प्रबल है। भाई-बहनों से लाभ होगा।

 
वृषभ राशि के जातक भ्रमण पर जाएंगे। उत्तम करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मन अशांत रहेगा। व्यवसाय, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। नौकरी-धंधे में किए गए परिवर्तनों से लाभ होगा। महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने के लिए अनुकूल रहेगा। आलस को दूर रखें। 13 से 19 तारीख के दौरान के बिना विचारे कोई कार्य न करें। विदेश के प्रवास में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य के लिए अनुकूल समय है।

 
मिथुन राशि के जातक को दिव्य शांति का अनुभव प्राप्त होगा। व्यापार के लिए यात्रा का योग है। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता की संभावना रहेगी। प्रणय संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। भोग-विलास और विजातीय आकर्षण अत्यधिक रहेगा जिससे प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। विलासितापूर्ण जीवनशैली, उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रगति होगी तथा आमदनी में वृद्धि होगी। ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। जुकाम, कफ तथा पेट संबंधी रोगों की आशंका है। मानसिक अंशाति का अनुभव करेंगे। मकान-वाहन अथवा जमीन के विषय में मुश्किल बढ़ेगी।

 
कर्क राशि के जातक को आर्थिक मामलों में सावधान रहना होगा। विलासी जीवनशैली और बेहिसाब खर्च का ध्यान रखें। अधिक मेहनत करने पर भी कम सफलता मिलेगी। अपच अथवा पेट में दर्द, जुकाम-खांसी आदि सताएगी। आवेश में आकर कोई भी काम न करें। किसी भी विषय में निर्णय लेने से पहले शांत चित्त से हर पहलू पर विचार करें।
 
सिंह राशि के जातक प्रणय-प्रसंग में सावधानी बरतें। भाग्य का साथ फिलहाल कम मिलेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार में मेहमानों का आगमन होगा। परिवार साथ देगा। मनोबल भी बढ़ेगा। महीने के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों के लिए परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें।

 
कन्या राशि के जातक का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। प्रणय-प्रसंग में सावधानी बरतें। संबंधों में विवाद होने तथा अचानक परिवर्तन आने की संभावना भी दिखाई दे रही है। पैतृक संपत्ति संबंधी समस्या में परिणाम आपके पक्ष में नहीं आएंगे। संतान के करियर की दिशा तय करने को लेकर चिंतित रहेंगे। कोई वस्तु गुम हो सकती है या चोरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ टकराव हो सकता है। आर्थिक लाभ का मार्ग खुलेगा। माह के अंत में समस्या से मुक्ति मिलेगी।

 
तुला राशि के जातकों के लिए धन के स्रोत बनेंगे। आय बढ़ाने के लिए सक्रिय रहेंगे। नौकरीपेशा लोग पदोन्नति व वेतनवृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। भाई-बहनों और मित्रों से सहयोग कम मिलेगा। कर्ज चुकाने का मार्ग मिलेगा। नए वाहन की खरीदारी करेंगे। साज-सज्जा की वस्तुओं के ऊपर खर्च करने की संभावना है। प्रणय-प्रसंग में सफलता मिलेगी। कानूनी और सरकारी कार्यों में खर्च की संभावना रहेगी।

 
वृश्चिक राशि के जातकों के आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के प्रति आकर्षण अधिक रहेगा और दांपत्य सुख का आनंद भी उत्तम प्राप्त कर सकेंगे। मित्र तथा भाई-बंधुओं से लाभ होगा। पराक्रम से कार्य बनेंगे। आपके साहस में भी वृद्धि होगी। संतान और जीवनसाथी की तरफ से आनंद की प्राप्ति होगी। आमदनी धीमी, परंतु नियमित होगी। खर्च को नियंत्रण में रखें। माह के उत्तरार्ध के दौरान अकारण विवाद से बचें। विदेशगमन का योग बन सकता है। धातुओं के व्यापार में धन प्राप्ति होगी। सरकारी कर्मचारियों से सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

 
धनु राशि के जातकों को कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। घर के लिए कोई नई खरीदारी करेंगे। नाते-रिश्तेदारों, मित्रों के साथ संबंध में आत्मीयता में वृद्धि होने की अनुभूति होगी। प्रणय-प्रसंगों में सफलता प्राप्त होगी। घूमने-फिरने में अधिक धन खर्च करेंगे। व्यवसाय संबंधी यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए फलदायी रहेगी। उधार वसूली के कार्यों में अपेक्षित सफलता मिलेगी। महीने के उत्तरार्ध के दौरान नौकरी तथा व्यवसाय में सुधार होगा। यश व मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

 
मकर राशि के जातकों के लिए मेष राशि में अर्थात आपकी राशि से चौथे स्थान में सूर्य का भ्रमण हो रहा है जबकि पंचम स्थान में शुक्र है। विवाह स्थान में मंगल और केतु की युति है। मकान की लेन-देन संबंधी कामकाज में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जुकाम, कफ, श्वास से संबंधित तकलीफ हो सकती है। आमदनी में वृद्धि होगी। परिवार में अंसंतोष रहेगा।
 
कुंभ राशि के जातकों को खर्च पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। व्यर्थ खर्च बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक दुविधा और असमंजस में वृद्धि हो सकती है। महीन के उत्तरार्ध के दौरान मानसिक और शारीरिक कष्‍ट का अनुभव होगा। परिवार में क्लेश से मानसिक तनाव बढ़ेगा। जमीन-संपत्ति से संबंधित अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। भौतिक सुखों में कमी आएगी। जोखिम से बचें, चोट लगने और दुर्घटना की आशंका रहेगी।

 
मीन राशि के जातक को चाहिए कि वे जल्दबाजी न करें। आर्थिक रूप से समय ठीक नहीं है। मन अधिक चंचल रहेगा और आप उत्साही रहेंगे। सूर्य की अनुकूलता से कार्यक्षेत्र में शुभ स्थिति रहेगी।

ALSO READ: मई 2018 : यह माह कितना शुभ है आपकी राशि के लिए, जानिए...
लेखक के बारे में
आचार्य डॉ. संजय

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख