Hanuman Chalisa
✕

June 2021 Rashifal : इस माह किन राशि वालों की होगी नौकरी-व्यापार में तरक्की, पढ़ें मासिक राशिफल

Updated: सोमवार, 31 मई 2021 (13:28 IST)
जून 2021 : पढ़ें Monthly Horoscope
 
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। भाई के घर मांगलिक कार्य होने के योग हैं। किसी अनजान व्यक्ति के संपर्क में आने से रोजगार में वृद्धि होगी।
 
 
दिनांक 2, 20 शुभ हैं, 9 अशुभ है। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा।

वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख वाला रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। कृषि क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। किसी पुराने पड़ोसी से परेशानी आ सकती है, धैर्य से काम करें। माता-पिता के तीर्थयात्रा के योग बन रहे हैं। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 12, 29 शुभ हैं, 3 अशुभ है। गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से ज्यादा अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति के योग बनते हैं। कृषि क्षेत्र में बहुत उन्नति के मौके मिलेंगे। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। बहन को आर्थिक परेशानी आएगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा जिससे बहन की परेशानी दूर होगी। संतान को स्वास्थ्य में सुधार होगा, परंतु लंबे समय तक ध्यान देना होगा।
 
दिनांक 7, 21 शुभ हैं, 15 अशुभ है। मंगल के जाप करना लाभप्रद रहेगा।

कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह कानून संबंधी उलझन वाला रहेगा। व्यापार में मध्यम लाभ होगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में उन्नति होगी, परंतु स्थान परिवर्तन के योग हैं। किसी से व्यापार में साझेदारी का मौका मिलेगा, परंतु परेशानी आ सकती है, अत: समझकर कार्य करें। जीवनसाथी को रोजगार प्राप्त होने से लाभ मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य के भी योग बनते हैं।
 
दिनांक 6, 18 शुभ हैं, 13 अशुभ है। गजेन्द्र मोक्ष का पाठ लाभप्रद रहेगा।

सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलते-मिलते परेशानी आएगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस माह पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग हैं, साथ ही परिवार में नए मेहमान के योग हैं। पुराने मित्र से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, ध्यान रखें।
 
दिनांक 14, 23 शुभ हैं, 17 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।

कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में सफलता वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन परिवार से तालमेल में परेशानी आएगी। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। किसी महिला से परेशानी आ सकती है जिसका कानून द्वारा हल होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
 
गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।दिनांक 18, 27 शुभ हैं, 11 अशुभ है।

तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ रहेगा। कृषि क्षेत्र में किसी पड़ोसी से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। संतान संबंधी सुख प्राप्त होगा। माता को अचानक स्वास्थ्य की तकलीफ हो सकती है। घनिष्ठ मित्र से दूरी होगी।
 
दिनांक 10, 19 शुभ हैं, 5 अशुभ है। शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए पारिवारिक उन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ होगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। पिता को स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव समाप्त होगा। जीवनसाथी को रोजगार में परेशानी आएगी। भाई को अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा।
 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 14 अशुभ है। विष्णुजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख वाला रहेगा। व्यापार पहले सामान्य फिर सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी। साथ ही बड़े अधिकारी के साथ कार्य करने का योग बनते हैं। कृषि क्षेत्र दूसरे स्थान पर भी बढ़ेगा। वाहन चालकों के लिए यह माह दुखदायी हो सकता है, ध्यान देना होगा। किसी रिश्तेदार से सहयोग प्राप्त होगा। पिता को आर्थिक लाभ मिलेगा।
 
दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 15 अशुभ है। राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह रोजगार प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। माता के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान होगा। पिता की आर्थिक उन्नति में सफलता मिलेगी। कुटुम्ब से जमीन-जायदाद संबंधी कार्य में रुकावट आएगी। माह के अंत में समझौता हो सकता है।
 
दिनांक 18, 27 शुभ हैं, 7 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।

कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह समाज में मान-प्रतिष्ठा प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में सामान्य जीवन रहेगा। कृषि क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। संतान के विवाह योग बनेंगे। जीवनसाथी को रोजगार में तकलीफ आ सकती है। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। किसी अनजान से संपर्क कष्ट वाला हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
 
दिनांक 3, 12 शुभ हैं, 25 अशुभ है। कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। संतान को रोजगार में उन्नति मिलेगी। किसी धार्मिक क्षेत्र की जिम्मेदारी मिल सकती है। मामा पक्ष में आर्थिक परेशानी आएगी।
 
दिनांक 1, 28 शुभ हैं, 20 अशुभ है। सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी। 

ALSO READ: June Birthday Facts : जून महीने में हुआ है जन्म तो कैसा होगा आपका व्यक्तित्व, जानिए

ALSO READ: मां लक्ष्मी देती हैं घर में आने से पहले ये 10 शुभ संकेत, रोचक जानकारी

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख