sundarkand

अक्टूबर 2018 : क्या लाया है यह नया माह आपके लिए, जानिए 12 राशियों का मासिक भविष्यफल

Updated: बुधवार, 3 अक्टूबर 2018 (13:11 IST)
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक उन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी धार्मिक यात्रा के योग है। बहन को परेशानी आ सकती है।
 
दि. 4, 20 शुभ है, 13 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में परेशानी होगी। पिता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक परेशानी आएगी। 
 
दि. 10, 19 शुभ है, 15 अशुभ है।
राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी रहेगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी धार्मिक यात्रा के योग है। इष्ट-मित्र से दूरी होगी। 
 
दि. 7, 25 शुभ है, 11 अशुभ है।
गायत्री मंत्र लाभदायक रहेगा।
 
कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक उन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी होगी। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी।  किसी अनजान से मित्रता के योग है। भाई को परेशानी आ सकती है।
 
दि. 11, 23 शुभ है, 14 अशुभ है। 
रामरक्षा-स्त्रोत का पाठ लाभप्रद रहेगा। 
 
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में उन्नति रहेगी। नौकरी में परेशानी होगी। पिता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा के योग है। परिवार में भौतिक सुख बढ़ेगा। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। 
 
दि. 7, 21 शुभ है, 30 अशुभ है। 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि कार्य में तकलीफ आएगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में आपसी तालमेल बढ़ेंगे। यात्रा में नुकसान हो सकता है। 
 
दि. 6, 18 शुभ है, 11 अशुभ है। 
गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।   
 
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में उन्नति वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। परिवार में परेशानी आएगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पत्नी को कष्ट हो सकता है ध्यान दें। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 14, 22 शुभ है, 7अशुभ है।
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि में लाभ मिलेगा। माता-पिता की तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे। विदेश से आय के रास्ते खुलेंगे। बेटी को रोजगार मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दि.16, 25 शुभ है, 19 अशुभ है। 
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। पत्नी की उन्नति में रुकावट आएगी। पिता को साथियों से तकलीफ आएगी। धार्मिक यात्रा होगी। 
 
दि. 9, 18 शुभ है, 20 अशुभ है।
राम-स्तुति लाभप्रद रहेगी।
 
मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। किसी अनजान से धोखा मिल सकता है। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। भाई को नया कार्य मिलेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। समाज में आपके द्वारा अच्छे कार्य होंगे।
 
दि. 2, 17 शुभ है, 15 अशुभ है।
सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह ख्याति वाला रहेगा। समाज में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि में उन्नति होगी। नौकरी में रुकावट आएगी। किसी कार्य से विदेश यात्रा हो सकती है। साथी की उन्नति होगी।
 
दि. 6 24 शुभ है। 10 अशुभ है।
राधा-कृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि कार्यों में विघ्न आएंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। परिवार में क्लेश वाली स्थिति रहेगी। माता-पिता को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। सामाजिक कार्यों में रूचि होगी।
 
दि. 8, 17 शुभ है, 4 अशुभ है।
हनुमान जी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

ALSO READ: अक्टूबर 2018 : व्यापार-व्यवसाय, देश-विदेश, मंदी-तेजी जानिए सबका हाल, ज्योतिष के साथ
लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 August Birthday: आपको 23 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्य मालिका में पाकिस्तान को लेकर क्या लिखा है? जानिए इस देश के भविष्य को लेकर की गई बड़ी भविष्यवाणी

अगला लेख