biodatamaker

बुध का गोचर : बुध करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, किसे मिलेगा प्यार, कैसा होगा व्यापार, 12 राशियों के हाल

Updated: बुधवार, 27 जुलाई 2022 (19:34 IST)
Budh ka singh rashi me pravesh : 17 जुलाई 2022 को बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर हुआ था जहां से निकलकर अब वह 1 अगस्त को सिंह राशि में भ्रमण करेगा। बुध ग्रह के कारण नौकरी और व्यापार प्रभावित होता है। आओ जानते हैं कि बुध के राशि परिवर्तन से किस पर होगा शुभ और किस पर होगा अशुभ असर। जानिए 12 राशियों का राशिफल।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में बुध का गोचर करियर और परीक्षा के लिए शुभ है। नौकरी में पदोन्नति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान योग बनेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
 
2. वृषभ राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में बुध का गोचर सुध और समृद्धि में विस्तार करेगा। नया कार्य शुरु करने की योजना बनेगी। भूमि या भवन खरीदने का योग बनेगा। मां की सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
3. मिथुन राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में बुध का गोचर यात्रा के योग बनाएगा। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे। नौकरी और व्यापार के लिए भी यह गोचर शुभ है। हालांकि पारिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
 
4. कर्क राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में बुध का गोचर आर्थिक रूप से सही नहीं है। निवेश करने से बचें। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सेहत पर ध्यान देना होगा।
5. सिंह राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में बुध का गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरी में पदोन्नति या वेतनवृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक हालात बेहतर होंगे। बस आपको अपने स्वभाव पर ध्यान देना होगा।
 
6. कन्या राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में बुध का गोचर आपके खर्चे बढ़ा देगा। आर्थिक हालात कमजोर होंगे। नौकरीपेशा हैं तो समय अच्छा रहेगा। कारोबारी हैं तो नए अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में खटपट हो सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
7. तुला राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में बुध का गोचर शुभ है। नौकरी और कारोबार में सपलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक हालात मजबूत होंगे। परिवार में भी खुशियां रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
 
8. वृश्चिक राशि : आपकी राशि के दशम भाव में बुध का गोचर कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगा। हालांकि करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आर्थिक रूप से यह अवधि आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। हालांकि पारिवारिक जीवन औसत रहेगा।
 
9. धनु राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में बुध का गोचर शुभ है। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में सकारात्मक माहौल रहेगा। संपत्ति खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी। 
 
10. मकर राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में बुध का गोचर मिलेजुले असर देगा। व्यापार में चुनौति का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में सतर्कता से काम लेना होगा। निवेश करने से बचें। पारिवारिक जीवन औसत ही रहने वाला है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
11. कुंभ राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में बुध का गोचर दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार को प्रभावित करेगा। दांपत्य जीवन में गलतफहमियां पैदा हो सकती है। नौकरी में भी सकारात्मक समय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
 
12. मीन राशि : आपकी राशि के छठे भाव में बुध का गोचर शुभ नहीं है। नौकरी में सतर्क रहना होगा। फालतू के खर्चों पर पाबंदी लगाएं। व्यापार में भी सोच समझकर निर्णय लें। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर बनाकर रखें। सेहत का भी ध्यान रखें।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 03 अगस्त से 9 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

02 August Birthday: आपको 2 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (2 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख