Hanuman Chalisa

आज राशि बदलेंगे बुध, 5 राशियों के लिए शुभ और 7 राशियों के लिए अशुभ

Updated: शनिवार, 2 जुलाई 2022 (11:19 IST)
Budh grah ka mithun rashi me pravesh ka rashifal : बुध ग्रह 25 अप्रैल 2022 से वृषभ राशि में है जो अप 02 जुलाई शनिवार को सुबह 09 बजकर 40 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं। इसके बाद बुध का कर्क राशि में गोचर 17 जुलाई, 2022 की सुबह 12:15 बजे होगा। आओ जानते हैं कि बुध के इस राशि परिवर्तन से किन 5 राशियों पर होगा शुभ असर और किन 7 राशियों को करना होगा संघर्ष।
 
5 राशियों पर बुध के गोचर का शुभ असर:
 
1. मेष : बुध आपकी राशि के तीसरे भाव में करेंगे गोचर। आपको भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में सुधार होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। करियर में सपलता मिलेगी। रिश्‍तों में मजबूती आएगी।
 
2. वृषभ : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में करेंगे गोचर। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए अच्छा मुनाफा कमाने का समय है। नौकरीपेशा के लिए सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
3. सिंह : बुध आपकी राशि के 11वें भाव में करेंगे गोचर। आपकी आमदानी बढ़ जाएगी। सेहत में सुधार होगा। तनाव मुक्त रहेंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां रहेगीं।
 
4. कन्या : बुध आपकी राशि के 10वें भाव में करेंगे गोचर। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। वेतन वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों के लिए मुनाफा कमाने का समय है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
 
5. मीन : बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में करेंगे गोचर। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में सकारात्मक माहौल रहेगा। व्यापार में यह अच्‍छा समय रहेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। परिवार में खुशियां रहेगी।
 
7 राशियों के लिए रहेगा मिलाजुला परिणाम:
 
1. मिथुन : बुध आपकी राशि के प्रथम भाव में करेंगे गोचर। इस गोचर से मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। फिजूलखर्ची करने से बचना होगा। सेहत में सुधार होगा। 
 
2. कर्क : बुध आपकी राशि के 12वें भाव में करेंगे गोचर। मार्गी बुध मिश्रित परिणाम देगा। इस दौरान सेहत का ध्यान रखना होगा। खर्चे बढ़ जाएंगे। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। रिश्ते मजबूत होंगे।
 
3. तुला : बुध आपकी राशि के नवम भाव में मार्गी होंगे। इस गोचर से मिला-जुला फल प्राप्त होगा। सेहत को लेकर सकर्क रहें। कार्यक्षेत्र में भी ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
 
4. वृश्‍चिक : बुध आपकी राशि के अष्टम भाव में करेंगे गोचर। बुध का यह गोचर शुभ रहने वाला सिद्ध हो सकता है। आप कई माध्यमों से लाभ अर्जित कर सकते हैं। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में विस्तार होगा। सेहत में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।
 
5. धनु : बुध आपकी राशि के सप्तम भाव में करेंगे गोचर। इस गोचर से मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है। कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत करना होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार में सतर्क रहें। 
 
6. मकर : बुध आपकी राशि के छठे भाव में करेंगे गोचर। इस गोचर से आपको मिश्रित फल मिलेंगे। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में औसत समय रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव भी रहेगा।
 
7. कुंभ : बुध आपकी राशि के पंचम भाव में करेंगे गोचर। इस गोचर के मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों और शिक्षा में परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत गड़बड़ा सकती है।

Show comments

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

24 July Birthday: आपको 24 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

Ashadha Purnima 2026: आषाढ़ी पूर्णिमा कब है, जानिए इस दिन का खास महत्व

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

अगला लेख