Hanuman Chalisa
✕

10 अगस्त तक मंगल की बरस रही है कृपा, 9 राशियों के लिए सजा, सिर्फ 3 के लिए मजा

Updated: मंगलवार, 26 जुलाई 2022 (16:59 IST)
Mars transit 2022 : मंगल ग्रह ने 27 जून को मेष राशि में प्रवेश किया था। यहां पर पहले से ही राहु विराजमान हैं। राहु और मंगल की युति से अंगारक योग बनता है, जिसे अशुभ माना जाता है। 10 अगस्त 2022 तक मेष राशि में राहु और मंगल का योग बना रहेगा। तब तक के लिए 9 राशियों का समय ठीक नहीं माना जा रहा है लेकिन 3 ऐसी राशियां हैं जिन्हें इसका लाभ होगा।
 
 
3 राशियों के लिए मजा :
1. मेष : मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, साहस और पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगें। मंगल का प्रथम भाव में गोचर होने के कारण आपको स्वास्थ्य से संबंधित अपनी पूर्व की हर परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
 
2. कर्क: नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दशम भाव में मंगल का गोचर कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र पर अपार सफलता देने वाला है।
 
3. सिंह: मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। मंगल का नवम भाव में गोचर के दौरान आप आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
 
9 राशियों के लिए सजा :
1. वृषभ : नौकरी में सतर्क रहें। व्यापार में सोच-समझकर ही निर्णय लें। लेन देने से बचें और शत्रुओं से सावधान रहें। मंगल का आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर होगा जो आपकी सेहत बिगाड़ सकता है।
 
2. मिथुन: आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार में लाभ होगा। एकादश भाव में मंगल का गोचर आपकी आमदनी में बढ़ोतरी कर सकता है। हालांकि पारिवारिक संबंधों को लेकर सतर्क रहना होगा। शनि के मंदे कार्य से नुकसान होगा।
3. कन्या : फालतू के खर्चें बढ़ जाएंगे। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें। मंगल ग्रह का गोचर आपकी राशि की अष्टम भाव में होगा इसलिए सेहत का ध्यान रखें।
 
3. तुला : आपकी मंगल का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होगा जिसके परिणाम स्वरूप मिलाजुला समय रहेगा। खासकर दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार में आपको उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कार्यस्थल पर काम के अधिक बोझ और दबाव के कारण भी मन उदास रह सकता है।
 
5. वृश्चिक : आपको नौकरी या व्यापार में संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। आपकी राशि के छठे भाव में मंगल का गोचर सेहत के लिए शुभ नहीं है अत: सतर्क रहें। 
 
6. धनु : मंगल का आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर होगा जिसके कारण संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपके अड़ियल स्वभाव के कारण भी परेशानी खड़ी हो सकती है। नौकरी या व्यापार में भी मिलाजुला असर रहेगा, जिसके चलते मन उदास रह सकता है।
 
7. मकर : नौकरी और व्यापार में मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। मंगल का गोचर आपकी राशि के चतुर्थ भाव में होगा। हालांकि भूमि, भवन और वाहन खरीदने के योग बनेंगे, लेकिन पारिवार में मतभेद के चलते मन उदास रहेगा।
 
8. कुंभ : मंगल का तीसरे भाव में गोचर पराक्रम तो बढ़ाएगा और कार्यक्षेत्र में सफलता भी दिलाएगा लेकिन कई मामलों में असंतुष्‍टी के चलते मन उदास रहेगा। नौकरी बदलने को लेकर भी मन में दुविधा उत्पन्न होगी।
 
9. मीन : फालतू के खर्चें बढ़ जाएंगे। आप अपने व्यवहार या कार्य से घर बैठे-बिठाए ही मुसीबत मोल ले लेंगे। क्रोध पर काबू रखना होगा। मंगल का दूसरे भाव में गोचर परिवार को लेकर चिंता उत्पन्न करेगा।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा

2 दिसंबर को वृश्चिक में बुध का गोचर: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

खरमास 2026: कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

अगला लेख