dharma sangrah

मंगल का इन 5 राशियों पर हो रहा शुभ असर, कहीं आपकी राशि तो नहीं

Updated: गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (19:03 IST)
13 नवंबर को मंगल ग्रह वक्री अवस्था में दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर वृषभ राशि में आ गए हैं। मंगल का गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मंगल ग्रह की दो राशियां हैं मेष और वृश्चिक। वृषभ शुक्र की राशि है और शुक्र की मंगल से शत्रुता है। आओ जानते हैं कि कौनसी वे 5 राशियां हैं जिन पर मंगल का हो रहा है शुभ असर।
 
कर्क राशि | Crab : मंगल ग्रह आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर किया है। मंगल का यह गोचर आपके लिए शुभ है लाभ होगा। आपको अचानक ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपकी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति के योग हैं। बस आपको सेहत पर ध्यान देना होगा।
 
सिंह राशि | Leo sun sign : मंगल आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर किया है। आपको अपने घमंड और क्रोध से बचना होगा तभी आपको मंगल के इस गोचर का फायदा मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। नौकरी या व्यापार में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।
 
कन्या राशि | Virgo : आपकी राशि के नौवें भाव में मंगल का गोचर किया है। यदि आपने धैर्य और संयम से काम लिया तो यह गोचर लाभदायक रहेगा। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। अप्रत्याशित खर्चों से भी दो-चार होना पड़ेगा। सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। नौकरी या व्यापार में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। 
 
धनु राशि | sagittarius : आपकी राशि के छठे भाव में मंगल का गोचर किया है। सेहत से जुड़ी समस्या पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र पर भी आपको अपने विरोधियों के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। यह समय आपके लिए चुनौतिपूर्ण रहने वाला है यदि आप सतर्क और संयमित रहेंगे तो सबकुछ सही होगा।
 
मकर राशि | Capricorn : मंगल आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर किया है। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। आपको अपनी संतान पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार या नौकरी में आप अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
 
मीन राशि | Pisces : आपकी राशि के तीसरे भाव में मंगल का गोचर किया है। खेल से या शारीरिक कार्यों से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, चोट लगने की संभावना है। रहस्यमयी विद्याओं में आपकी रुचि बढ़ सकती है। नौकरी या व्यापार में समय सामान्य रहेगा।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: 4 राशियों के लिए खुलेंगे प्रगति के द्वार

श्रावण भौम प्रदोष पर बन रहा दुर्लभ महासंयोग! व्रत रखने से मिलते हैं ये 5 अद्भुत लाभ

सूर्य का सिंह राशि में गोचर: 5 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, जानें लिस्ट में आपकी राशि है या नहीं

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में गोचर: 5 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभी से रहें सावधान

अगला लेख