biodatamaker
✕

Horoscope July 2021 : जुलाई माह का राशिफल

Updated: मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (12:14 IST)
- अशोक पंवार 'मयंक' 
 
मेष जुलाई 2021- इस माह सावधानी रखना होगी। पारिवारिक मामलों में सतर्कता रखें। जमीन संबंधित सौदे न करें। परिश्रम अधिक करना होगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नौकरीपेशा व्यस्तता अधिक पाएंगे। धन की बचत कम होगी।
 
वृषभ जुलाई 2021- आप पराक्रम द्वारा आर्थिक मामलों में सफल होंगे। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। नौकरीपेशाओं को अपने कार्य के प्रति सजग रहना होगा। साझेदारी के मामलों में संभलकर चलें।
 
मिथुन जुलाई 2021- बाहरी संबंधों में गुप्त नीतियों द्वारा अनुकूल स्थिति पाएंगे। यात्रा करते वक्त संभलकर चलना होगा। लापरवाही नुकसानप्रद रह सकती है। परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा। संतान पक्ष के मामलों में खर्च होगा। स्वास्थ्य ठीक-ठीक ही रहेगा।
 
 
कर्क जुलाई 2021- आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। जोखिम के कामों में धन लगाने से बचना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखकर चलें। बाहरी मामलों में लाभजनक स्थिति रहेगी। शत्रु वर्ग परास्त होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
सिंह जुलाई 2021- आर्थिक प्रयासों में सहयोग द्वारा सफलता पाएंगे। नौकरीपेशाओं को सावधानी रखना होगी। अधिकारी वर्ग सतर्क रहें। स्वास्थ्य में सतर्कता बरतें। लेन-देन के मामलों में संभलकर चलना होगा। स्त्री पक्ष में विवाद से बचना होगा। यात्रा के योग बनेंगे, जो लाभदायक रहेगा।
 
 
कन्या जुलाई 2021- समय का सदुपयोग कर अपने कार्य में अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद वातावरण रहेगा। पारिवारिक मामलों में सहयोगात्मक स्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। आर्थिक मामलों में स्थिति ठीक ही कही जा सकती है।
 
तुला जुलाई 2021- व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को काफी सावधानीपूर्वक चलना होगा। नौकरीपेशा भी अपने कार्य के प्रति सजग रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु पक्ष पर शांति नीति बनाए रखना होगी। भाग्य में कुछ रुकावटों के बाद सफलता मिलेगी।
 
 
वृश्चिक जुलाई 2021- संतान पक्ष से सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में जोखिम के कार्य से बचना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा व खान-पान समय पर करें। नौकरीपेशाओं को अपने काम से काम रखकर चलना होगा। वाद-विवाद की स्थिति से बचकर चलें।
 
धनु जुलाई 2021- शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा, वहीं सोचे कार्य में प्रगति आएगी। व्यापार-व्यवसाय में थोड़ी सावधानी रखना होगी। नौकरीपेशाओं के लिए समय मिला-जुला ही कहा जा सकता है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आर्थिक प्रयासों में सफल होंगे।

 
मकर जुलाई 2021- दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति होकर सहयोगवादी समय रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहने से कामकाज में मन लगेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। व्यवसाय की स्थिति में सुधारजनक माहौल पाएंगे। संतान पक्ष में संभलकर चलना होगा। लेन-देन से बचें।
 
कुंभ जुलाई 2021- किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचना होगा। मनोरंजन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम ही रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कामकाज में सावधानी रखें। आय से व्यय अधिक रहेगा।
 
 
मीन जुलाई 2021- समय का सदुपयोग कर कार्य में अनुकूल स्थिति पाएंगे। परिश्रम अधिक करना होगा। पारिवारिक सहयोग मिलने से कुछ राहत भी मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, उत्साह बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। लेन-देन समय पर होगा।

Monhtly Rashifal
 

ALSO READ: 17 जुलाई तक शुक्र का कर्क राशि में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर

ALSO READ: July Birthday : जुलाई माह में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास बातें, जानिए खूबियां

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

22 October Birthday: आपको 22 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 अक्‍टूबर, 2026)

अगला लेख