kundali milan
✕

Horoscope July 2021 : जुलाई माह में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेगी तरक्की, पढ़ें मासिक राशिफल

Updated: बुधवार, 30 जून 2021 (13:24 IST)
जुलाई 2021 : पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए जुलाई 2021 का मासिक राशिफल
 
मेष
 
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग हैं। किसी अनजान महिला से परेशानी में आ सकते हैं, ध्यान देना होगा।
 
दिनांक 5, 14 शुभ हैं, 18 अशुभ है। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा।

वृषभ
 
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ मिलेगा। पिता की तीर्थयात्रा के योग हैं। भाई को रोजगार प्राप्त होने के योग हैं। आपको बड़ी राजनीतिक पार्टी से पद होने के योग हैं लेकिन परिवार से तालमेल नहीं हो पाएगा।
 
दिनांक 19, 28 शुभ हैं, 7 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

मिथुन
 
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार में सुधार होगा। कृषि में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। बहन के परिवार में आर्थिक तकलीफ रहेगी। आपको परिवार से तालमेल बनाकर चलना होगा, क्योंकि रिश्तेदारी में मनमुटाव की स्थिति निर्मित होने के योग हैं।
 
दिनांक 11, 20 शुभ हैं, 17 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।

कर्क
 
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। नौकरी में स्थायी रूप से रह नहीं पाओगे। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। किसी पुराने मित्र से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु ससुराल पक्ष से तकलीफ आ सकती है। स्वयं को नेत्र संबंधी तकलीफ रहेगी।
 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 13 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

सिंह-
 
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होने के योग हैं। नए स्थान से अधिक लाभ मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मिलने पर नए रास्ते निकलेंगे। पिताजी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दिनांक 12, 23 शुभ हैं। सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।

कन्या-
 
कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह मानसिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में तकलीफ आएगी। नौकरी समाप्त होने का डर बना रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान को कान संबंधी तकलीफ रहेगी लेकिन उसके भाग्य से रोजगार के रास्ते निकलेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दिनांक 6, 24 शुभ हैं, 13 अशुभ है। राहु-केतु के जाप लाभप्रद रहेंगे।

तुला
 
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की तकलीफ वाला हो सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ प्राप्त होगा। किसी दोस्त से दूरी हो सकती है। पिता को आंतरिक तकलीफ रहेगी। किसी भूमि अधिग्रहण कानून में परेशान हो सकते हो, अत: सावधानी व धैर्य से कार्य करें।
 
दिनांक 7, 25 शुभ हैं, 4 अशुभ है। सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक-
 
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में किसी नए साथी से परेशानी आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, तकलीफ हो सकती है। भाई से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु किसी पड़ोसी से मतभेद की स्थिति बन सकती है। पत्नी को उन्नति मिलेगी।
 
दिनांक 12, 30 शुभ हैं, 19 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

धनु-
 
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह परिवार के सुख वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी, परंतु घर के सहयोग से हल हो जाएगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में साथियों से अच्छा तालमेल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। जीवनसाथी को रोजगार प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी।
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 14 अशुभ है। राधाकृष्णजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

मकर
 
मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के सुख वाला रहेगा। व्यापार शनै:-शनै: बढ़ेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। पिता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। कुटुम्ब में किसी पुराने स्थान को लेकर वाद-विवाद की स्थिति निर्मित होने से मानसिक तनाव होगा। माह अंत में शांति हो जाएगी। माता से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 2, 28 शुभ हैं, 5 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।

कुंभ
 
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि क्षेत्र में परेशानी आएगी। नौकरी में उन्नति होने के योग बनते हैं। जीवनसाथी को मानसिक तनाव रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। स्वयं के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी महिला से मुलाकात लाभप्रद होगी। सामाजिक संस्था से सम्मान प्राप्त होगा।
 
दिनांक 16, 31 शुभ हैं, 18 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।

मीन
 
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। स्थान परिवर्तन के योग हैं। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी व परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने शत्रु से परेशानी आ सकती है। राजनीतिक पार्टी से पद प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए वाहन के योग हैं।
 
दिनांक 3, 21 शुभ हैं, 10 अशुभ है। राम स्तुति लाभप्रद रहेगी।



ALSO READ: इस बार 20 जुलाई को सो जाएंगे देव, जानिए देवशयनी एकादशी के शुभ मुहूर्त, मंत्र और महत्व

ALSO READ: Hariyali Teej 2021 Date: हरियाली तीज व्रत कब है इस बार? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व व मान्यता

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा

2 दिसंबर को वृश्चिक में बुध का गोचर: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

खरमास 2026: कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

अगला लेख