Daily Horoscope
✕

जुलाई 2019 : क्या लाया है यह माह आपके लिए, जानिए

Updated: बुधवार, 3 जुलाई 2019 (15:07 IST)
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि मध्यम रहेगी। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा होगी। माता से सहयोग प्राप्त होगा। किसी मित्र से दूरी हो सकती है।
 
दि. 5, 23 शुभ हैं, 7 अशुभ है।
रामरक्षा स्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा।
 
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि सामान्य रहेगी एवं नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता को स्वास्थ्य की परेशानी रहेगी। किसी कार्य से विदेश यात्रा होगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
 
दि. 8, 16 शुभ हैं, 10 अशुभ है।
दुर्गाजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। घर में धार्मिक आयोजन होगा। पत्नी को समाज में परेशानी आएगी। भाई को आर्थिक परेशानी आएगी।
 
दि. 11, 20 शुभ हैं, 17 अशुभ है।
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

 
कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि में परेशानी रहेगी। नौकरी में रुकावट आएगी। बहन को आर्थिक परेशानी आएगी। पिता की तीर्थयात्रा होगी। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो लाभप्रद रहेगी।
 
दि. 6, 24 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
राहु के जप लाभप्रद रहेंगे।
 
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में हानि होगी। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। किसी मित्र से दूरी हो सकती है। भाई की विदेश यात्रा हो सकती है। घर में धार्मिक अनुष्ठान होगा।
 
दि. 9, 18 शुभ हैं, 12 अशुभ है।
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में उतार-चढ़ाव रहेगा। माता-पिता को स्वास्थ्य की परेशानी रहेगी। आपकी किसी तीर्थ की यात्रा होगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। अपने वाले को मित्रों से अधिक परेशानी आएगी।
 
दि. 12, 27 शुभ हैं, 8 अशुभ है।
गायत्री आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में तालमेल नहीं बैठेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। किसी अनजान से मुलाकात नुकसान दे सकती है। बहन से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 6, 24 शुभ हैं, 17 अशुभ है।
पितृ-पूजन लाभदायक रहेगा।
 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक कष्ट वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी तथा नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी। माता को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। कन्या के विवाह की चिंता दूर होगी।
 
दि. 13, 26 शुभ हैं, 18 अशुभ है।
गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन होगा। विदेश यात्रा का योग बनेगा। बहन के परिवार में कष्ट हो सकता है। मामा पक्ष में आर्थिक परेशानी आएगी।
 
दि. 10, 27 शुभ हैं, 20 अशुभ है।
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग नाराज रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। माता-पिता की तीर्थयात्रा होगी। भाई को पारिवारिक कष्ट रहेगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान होगा। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 12, 30 शुभ हैं, 17 अशुभ है।
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह शारीरिक व मानसिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में हानि होगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी की उन्नति होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा होगी। परिवार में आर्थिक कष्ट रहेगा।
 
दि. 15, 24 शुभ हैं, 19 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।

 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामाजिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में परेशानी दूर होगी। विद्यार्थी वर्ग की उन्नति होगी। विदेश यात्रा में परेशानी रहेगी। ध्यान देना होगा। पत्नी को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी।
 
दि. 11, 28 शुभ हैं, 19 अशुभ है।
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

 
ALSO READ: एक्स्ट्राऑर्डिनरी होते हैं जुलाई माह में जन्मे जातक, जानिए और क्या खासियत है आपमें
लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

20 October Birthday: आपको 20 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 अक्‍टूबर, 2026)

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश: सूर्य-शुक्र युति से 12 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

सूर्य गोचर 2026: तुला राशि में प्रवेश से दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

अगला लेख