dharma sangrah

जुलाई 2017 : क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए...

Updated: बुधवार, 5 जुलाई 2017 (14:53 IST)
* जुलाई 2017 में 12 राशियों का भविष्यफल जानिए... 
 
 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। आर्थिक परेशानी आएगी। व्यापार कम रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। 
 
दि. 5, 8 शुभ हैं, 18 अशुभ है। 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
ALSO READ: क्या आपका बर्थ डे जुलाई में है, जानिए कैसे हैं आप...?

 


वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में हानि होगी। नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन के योग बनते हैं। 
 
दि. 12, 30 शुभ हैं, 10 अशुभ है। 
कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक पीड़ा रहेगी। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। किसी अनजान द्वारा कष्ट हो सकता है। 
 
दि. 9, 18 शुभ हैं, 11 अशुभ है। 
शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक लाभ वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि में लाभ मिलेगा। अचानक धार्मिक यात्रा होने के योग हैं। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। 
 
दि. 10, 19 शुभ हैं, 13 अशुभ है। 
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा। 
 
 


सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख-सुविधा वाला रहेगा। नौकरी में पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि लाभ देगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मां को शारीरिक कष्ट रहेगा। सामाजिक यात्रा होगी। 
 
दि. 7, 21 शुभ हैं, 10 अशुभ है। 
रामरक्षा स्तोत्र लाभप्रद रहेगा। 
 
 


कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में तनाव मिलेगा। व्यापार से हानि हो सकती है। मां को आर्थिक परेशानी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। 
 
दि. 8, 16 शुभ हैं, 15 अशुभ है। 
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह सुख वाला रहेगा, परंतु कहीं-कहीं कार्य में सहयोग लेना पड़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को लाभ मिलेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति मिलेगी। धार्मिक कार्य के योग होंगे। न्यायालय संबंधी कार्य होंगे। 
 
दि. 11, 22 शुभ हैं, 8 अशुभ है। 
राधा-कृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि लाभ वाला रहेगा। कृषि में हानि होगी। शारीरिक कष्ट रहेगा। नौकरी में परेशानी रहेगी। माता-पिता को कष्ट रहेगा। किसी अनजान से दोस्ती होगी। 
 
दि. 7, 25 शुभ हैं, 20 अशुभ है। 
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा। 
 
 


धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला रहेगा। सामाजिक कार्यों से यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि हानि देगी। राजनीति से दूर रहें। पत्नी को शारीरिक कष्ट रहेगा। नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते हैं। पुराने कार्य पूर्ण होने के योग बनेंगे। 
 
दि. 10, 21 शुभ हैं, 23 अशुभ है। 
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। शारीरिक कष्ट कम होगा। कोर्ट-कचहरी में परेशानी आएगी। रिश्तेदारी में मनमुटाव बढ़ेगा। आपका प्रभाव समाज में बढ़ेगा। 
 
दि. 5, 14 शुभ हैं, 10 अशुभ है। 
देवीजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 

कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में सफलता वाला रहेगा। नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक यात्रा के योग हैं। बहन से सहयोग प्राप्त होगा। न्यायालय संबंधी विजय प्राप्त होगी। 
 
दि. 13, 22 शुभ हैं, 20 अशुभ है। 
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। कृषि हानि देगी। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में लाभ मिलेगा। राजनीति में परेशानी आएगी। विद्यार्थी वर्ग को लाभ मिलेगा। 
 
दि. 6, 28 शुभ हैं, 26 अशुभ है। 
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी। 

 
लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

बुध का क्रांतिवृत्त परिवर्तन: 5 राशियों के लिए बेहद शुभ, गणेश उत्सव में बप्पा की बरसेगी कृपा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 सितंबर, 2026)

14 September Birthday: आपको 14 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 सितंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख