Hanuman Chalisa

जुलाई 2015: जानें आपकी राशि का मासिक भविष्यफल

आचार्य डॉ. संजय
* जुलाई माह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए 
 

 
 
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय परेशानियां देने वाला हो सकता है। कार्यस्थान के साथ घरेलू मोर्चा भी संभालना पड़ेगा। नित्य नए संकटों को निपटाना होगा। शांति भंग हो सकती है एवं अधिकारी विचलित कर सकते हैं।
 

 


 


वृषभ राशि के जातकों के लिए इस माह के मध्य में गुरु ग्रह राशि से चतुर्थ हो जाएगा। यह समय थोड़ा संभलकर रहने का है एवं क्रोध से नुकसान हो सकता है। आपका व्यवहार अशोभनीय हो सकता है। काम-काज में बाधाएं आ सकती हैं। संयम का पालन करना श्रेष्ष्ठ होगा।
 

 


 



मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय प्रसन्नता दिलाने वाला होगा। अपनी ओर से किए गए प्रयास सफल होंगे। जिस कार्य को हाथ में लेंगे, वह सफल होगा। यथासंभव सहायता भी प्राप्त होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना भी बन सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
 

 


 


कर्क राशि के जातकों के लिए इस माह के लिए सलाह है कि दूसरों के विवाद में नहीं उलझें, आपकी बातों का विपरीत अर्थ निकाला जा सकता है। भलाई करने जाएंगे तो बुराई होगी। विरोधियों के प्रति अतिरिक्त सतर्कता लाभकारी होगी। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। व्यय बना रहेगा एवं आय के मामलों में कमजोरी आएगी। न्यायालय संबंधी मामलों में पक्ष मजबूत होगा एवं सामाजिक समारोह एवं आंदोलन में जाने का अवसर मिलेगा।
 

 


 



सिंह राशि के जातकों के लिए इस माह में गुरु राशि में आएगा। मन को खुश करने वाली खबरें प्राप्त होंगी। आशाएं पूर्ण होंगी। झंझटों से छुटकारा मिलने की शुरुआत होगी। शनि का ढय्या होने के बावजूद अच्छे दिनों की आहट महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूती की ओर बढ़ेगी एवं सहयोग की राह खुलने लगेगी। पद में वृद्धि के संकेत हैं।
 
 


 


कन्या राशि के जातकों के लिए समय पक्ष का है। प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी। यातायात संसाधनों के प्रयोग में सावधानी रखें एवं जोखिमपूर्ण कार्य करने वालों के साथ नहीं रहें। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा एवं नौकरी में स्थानांतरण के साथ उन्नति का योग है। अकेले कहीं भी जाने से बचें एवं सचेत रहें।
 
 


 




तुला राशि के जातकों के लिए अत्यधिक सफलताएं उत्साहवर्धन के साथ गर्व भी उत्पन्न कर सकती हैं। दूसरों को भी महत्व दें एवं सभी को साथ लेकर कार्य करें। संबंधियों की मदद करनी पड़ सकती है। वाहन समस्या दे सकते हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना सुखदायक होगा। यात्राएं लाभदायक एवं नौकरी में पदोन्नति संभव है।
 
 


 


वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सावधानीपूर्वक कार्य करना श्रेष्ठ रहेगा। विशेषज्ञों की सलाह लेकर ही किसी कार्य को करना उचित होगा एवं निवेशादि से बचने का प्रयास करें। जोखिमपूर्ण कार्यों से दूर रहें। विवादों से थोड़ी परेशानी हो सकती है। रिश्तों को निभाने में परेशानी आएगी। अधिकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करेंगे।
 
 


 


धनु राशि के जातकों के लिए इस महीने आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। एकसाथ आप पर कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। महीने के अंत में परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 28 से 30 के मध्य आपको व्यावसायिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आय उत्तम रहेगी।
 
 

 



मकर राशि के जातकों के लिए चंद्रमा सफलता दिलाने में देरी कराएगा किंतु अंतत: सफलता आपकी ही होगी। माह के मध्य में भाग्य अनुकूल होने से सभी कार्यों में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी बातों को महत्व मिलेगा एवं वरिष्ठों की निर्भरता आप पर अधिक रहेगी। धार्मिक प्रयोजनों से जुडऩे का मौका मिलेगा एवं सुख प्राप्त होगा।
 

 


 


कुंभ राशि के जातकों के लिए आसपास का वातावरण कलहपूर्ण रहेगा, किंतु इससे आपके जीवन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अज्ञात भय और चिंता रह सकती है। अतिथियों का आगमन होगा एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। समझदारीपूर्ण निर्णय लाभ देने की स्थिति में हैं अत: निवेश हो या नौकरी, शीघ्रता नहीं करें।
 
 


 


मीन राशि के जातकों के लिए धनलाभ के आसार हैं एवं वर्चस्व बढ़ने के साथ ही विरोधियों का शमन करने में सफल होंगे। स्वभाव चंचल रहेगा एवं कई कार्यों को एकसाथ करने में सक्षम रहेंगे। संसाधनों को स्वीकार करेंगे एवं नई स्फूर्ति से बाधाओं को नष्ट करने में सफल होंगे।



Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

17 July Birthday: आपको 17 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Aniruddha Chaturthi 2026: अनिरुद्ध चतुर्थी व्रत कब है, जानें महत्व, पूजन के मुहूर्त, विधि और मंत्र

नवरात्रि और अंक ज्योतिष : क्या संख्या ‘9’ केवल एक अंक है या आत्मपरिवर्तन का सांस्कृतिक सूत्र? (भाग–2)

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक