Hanuman Chalisa

शुक्रवार, 6 मार्च 2020 : आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, जानें अपनी राशिनुसार

Updated: गुरुवार, 5 मार्च 2020 (10:54 IST)
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट की आशंका है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : लेन-देन के कार्य सावधानीपूर्वक करें। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार से लाभ होगा। परिवार के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से स्वास्थ्य पर व्यय हो सकता है। किसी दुष्ट व्यक्ति के प्रयास हानि पहुंचाने के हो सकते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी कार्य के प्रति चिंता हो सकती है। आशंका-कुशंका के चलते कार्यक्षमता प्रभावित प्रभावित हो सकती है। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य लाभ देंगे। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। किसी से बेवजह विवाद हो सकता है। नकारात्मकता में वृद्धि होगी। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु शांत रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कुसगंति से हानि हो सकती है, सावधान रहें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : भूमि-भवन व दुकान-फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। किसी बड़े सौदे से बड़ा लाभ हो सकता है। किसी विशेष कार्य के होने या न होने के बारे में चिंता रह सकती है। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे, प्रमाद न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पठन-पाठन-लेखन आदि के कार्य सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी समस्या में उलझ सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। नकारात्मकता में वृद्धि होगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। भाग्य प्रतिकूल है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। पहले की गई मेहनत का फल मिलेगा। समाजसेवा करने की इच्छा जागृत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नया कार्य प्रारंभ हो सकता है।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : बाहर से मेहमानों का आगमन हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नए संपर्क बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद न करें।

ALSO READ: कोरोना वायरस : नास्त्रेदमस के कहा था चीन करेगा रासायनिक हमला, जानिए 10 खतरे

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: 17 अगस्त तक इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

19 July Birthday: आपको 19 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026: 20 से 26 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: 20 से 26 जुलाई 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

अगला लेख