Hanuman Chalisa

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 : इन राशियों को आज मिलेगा परिवार का सहयोग

आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...

मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- खीर वितरण करें।
 
आज का भविष्य : प्रत्येक कार्य को सुनियोजित रूप से संपन्न कर पाएंगे। घर-बाहर सम्मान मिलेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिष्‍ठा-पराक्रम में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। भ्रांति व अकस्मात घटना से बचें। रोजगार में वृद्धि होगी। सेहत पर ध्यान दें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- हरा वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। तार्किक बुद्धि के प्रयोग से बचें। कौटुम्बिक समस्याओं पर ध्यान दे पाएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- स्टील के बर्तन दान करें।
 
आज का भविष्य : भौतिक साधनों तथा वस्त्रादि पर व्यय होगा। प्रणय संबंधों में सफलता मिलेगी। बाहर जाने के प्रयास सफल रहेंगे। बेरोजगारी दूर होगी। साझेदारी में फायदा होगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक स्थल पर कार्यभार रहेगा। परिवार के सदस्यों के व्यवहार से संतुष्टि नहीं होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कार्य में विलंब हो सकता है। हाथ तंग रहेगा। वाद-विवाद में संयम रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। 
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : लेनदारी वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। मन में नए विचार आएंगे। दूसरों के मामले में न पड़ें। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। काम के प्रति निष्ठा बढ़ेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए-नए विचार मन में आएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। उत्साह बना रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम न लें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
आज का भविष्य : कारोबार का विस्तार होगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। अपने दिल की बात किसी को न बताएं। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वाहन सुख मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा। नई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिश्रम अधिक तथा लाभ में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। सेहत खराब रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
आज का भविष्य : अपने दिल की बात किसी को कहने का मन बनेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। परिश्रम करना पड़ेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। आय में वृद्धि होगी। अज्ञात भय सताएगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्ते को रोटी डालें।
 
आज का भविष्य : जमीन-जायदाद के काम लाभ देंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आरोग्य रहेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। सौभाग्य वृद्धि होगी। बिगड़े कार्य पूर्ण होंगे।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त‍ होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : शोक संदेश मिल सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। किसी अपने के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। 

ALSO READ: Benefit Of Cauliflower : फूल गोभी के 10 बेशकीमती स्वास्थ्य लाभ

ALSO READ: शरद पूर्णिमा : आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के जन्मदिवस पर विशेष


Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

17 July Birthday: आपको 17 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Aniruddha Chaturthi 2026: अनिरुद्ध चतुर्थी व्रत कब है, जानें महत्व, पूजन के मुहूर्त, विधि और मंत्र

नवरात्रि और अंक ज्योतिष : क्या संख्या ‘9’ केवल एक अंक है या आत्मपरिवर्तन का सांस्कृतिक सूत्र? (भाग–2)

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

अगला लेख