Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शनिवार, 21 मार्च 2020 : आज इन 3 राशियों को मिलेगी रोमांस में सफलता

21 मार्च 2020 का राशिफल और उपाय...  
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आराम व मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। छोटी-मोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। घर-बाहर सभी ओर सफलता प्राप्त होगी। पारिवारि‍क चिंता बनी रहेगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : ज्ञानार्जन तथा पठन-पाठन के कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ जीवन आनंदमय व्यतीत होगा। बाहरी सहयोग से कार्य बनेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। विवाद न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई बुरी सूचना मिलने से खिन्नता रहेगी। नकारात्मकता में वृद्धि होगी। मेहनत अधिक होगी। विवाद से क्लेश होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : परमार्थ करने की इच्छा रहेगी। मानसिक शांति रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी कार्य के प्रति आशंका-कुशंका रह सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : घर में मेहमान आ सकते हैं। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बेचैनी रहेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से भाग्योन्नति के द्वार खुलेंगे। कोई उलझन दूर होकर सुख-शांति बनी रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। मित्र व संबंधियों से मेल बढ़ेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : खर्चे की मदों में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लापरवाही न करें। समय सुधरेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। जोखिम न लें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। कोई मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप बिलकुल न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के लिए प्रयास किए जा सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। व्यापार का विस्तार संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नए संपर्क बनेंगे। जल्दबाजी न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : विवेक से कार्य करें। कार्यों में सफलता मिलेगी। तीर्थदर्शन का लाभ प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन व सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : आने-जाने में कार्य करने समय वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। क्रोध व उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। धनहानि की आशंका है। नौकरी में अधिकारियों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। धनार्जन होगा।

ALSO READ: शुक्र यदि है पहले भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

Show comments

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

Weekly Horoscope 06 to 12 July 2026: 06 से 12 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

05 July Birthday: आपको 5 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 6 से 12 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

अगला लेख