sundarkand
✕

31 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय

Updated: बुधवार, 31 जुलाई 2019 (11:09 IST)
* दैनिक राशिफल : आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...

मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अनजाना-सा भय बना रहेगा। आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। कार्य करने में असमर्थता आएगी। निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। छोटे भाइयों की बुद्धि अधिक तार्किक है, उनसे बहस न करें, विवाद हो सकता है। माता का भाग्य बड़ा ही शुभ है। माता के भाग्य से आपको बड़ी सफलता मिलेगी। संतान को लेकर बड़े चिंतित रहेंगे। आपको आंतों की कोई समस्या हो सकती है। जीवनसाथी को रक्त संबंधी विकार उत्पन्न होगा। ससुराल से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी। धर्म के कार्य में धन खर्च करने से भाग्योदय होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। सभी परिस्थितियों में निर्णय लेने की अच्छी क्षमता आएगी। धन का आगमन अच्छा रहेगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान की सुख-सुविधा पर धन खर्च होगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल में छोटों से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। आय के साधन मजबूत होंगे। व्यवसाय से संबंधित महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का भविष्य सामान्य है। मन में तनाव बना रहेगा। दिमाग अस्थिर रहेगा। कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। कठिन परिस्थितियों में भी निर्णय लेने की अचछी रहेगी, परंतु मन में भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाई बनी रहेगी। नौकरी में साथ के कर्मचारियों द्वारा आपकी छबि को खराब किया जा रहा है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। परिवार में आपकी किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आपको पेट संबंधी विकार उत्पन्न हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कानूनी मामलों में परेशानी बनी रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन बहुत शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी एवं सभी कार्यों को करने में ऊर्जा की अनुभूति होगी। आप आज सारे काम आत्मविश्वासपूर्वक कर पाएंगे। समाज में आपको कोई महत्वपूर्ण पद मिलने वाला है। पिता के लिए आप महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। संतान को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान के भविष्य के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें, उनकी सलाह से आपको सफलता मिलेगी। भाग्य अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में भी सम्मान मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन शुभ नहीं है। वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। मन में चिड़चिड़ापन रहेगा जिससे आप अपने भाइयों का अपमान कर सकते हैं। आप अपने व्यवहार एवं वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद अधिक बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है। माता से आशीर्वाद प्राप्त करें। आपका भाग्योदय होगा। संतान पक्ष से दुखी रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद भले ही रहे, परंतु अपनी बुद्धिमत्ता से पारिवारिक वातावरण आनंदपूर्ण बनाकर रखें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन शुभ है। सभी कार्यों में पूरे आत्मविश्वास से निर्णय ले सकते हैं। पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में आपको और अधिक सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। संतान के भविष्य के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। ससुराल में कोई धार्मिक कार्य होगा। भाग्य अनुकूल होने से पहले के भी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में बहुत सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। आय के नए साधन उपलब्ध होंगे। स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में आय के नए साधन उपस्थित होंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन सामान्य है। मन में असंतोष रहेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। निर्णय लेने में आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। हड्डी संबंधी रोग आपको हो सकते हैं। आप में क्रोध अधिक आएगा अत: आप किसी का वाणी से अपमान न करें, नहीं तो विवाद हो सकता है। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। भाइयों से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे, परंतु आप अपने व्यवहार को संयमित रखें, नहीं तो विवाद अधिक बढ़ सकता है। जीवनसाथी के ग्रह बहुत प्रभावशाली हैं अत: उनके भाग्य से आपको लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन बहुत भाग्यवर्धक है। आज रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। निर्णय बहुत शीघ्र और सटीक कर पाएंगे। मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे। भाइयों की किसी प्रकार से आप मदद करेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान पक्ष से जुड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे। संतान की सफलता पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से वैवाहिक जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा। प्रेम-प्रसंग में आज के दिन सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं हैं। मन में असमंजस बना रहेगा। दुर्घटना के योग बनते हैं अत: वाहन आदि सावधानी से चलाएं। भाइयों से विवाद की स्थिति बन सकती है। माता के विचारों का सम्मान हों। माता की सलाह से आपको सफलता प्राप्त होगी। संतान के ग्रह अधिक प्रभावशाली हैं अत: उन्हें प्रेमपूर्वक समझाएं, नहीं तो विवाद हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से परेशान रहेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपकी छबि बिगाड़ सकते हैं। जीवनसाथी का भाग्य बहुत अनुकूल है। आपको स्थायी संपत्ति के योग बन सकते हैं। ससुराल पक्ष में किसी महत्वपूर्ण कार्य से ससुराल जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अस्थिरता बनी रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन बहुत शुभ है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में भरपूर ऊर्जा की अनुभूति होगी। सभी प्रकार के निर्णय सही दिशा में ले पाएंगे। भाइयों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। माता के भाग्य से स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। पुत्री संतान के लिए समय शुभ है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। जीवनसाथी का भाग्य वर्तमान में बहुत शुभ है अत: आपको धन एवं संपत्ति की प्राप्ति जीवनसाथी के भाग्य से होगी। जीवनसाथी को प्रसन्न रखें। आपका भाग्य भी अनुकूल रहेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:'
 
आज का भविष्य- आज का दिन सामान्य है। मन में तनाव बना रहेगा। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। कार्यों को करने में ऊर्जा की कमी का अनुभव करेंगे। निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। भाइयों से मतभेद हो सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। माता के भाग्य से आपको सफलता प्रॉपर होगी। संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। संतान में विद्रोह की भावना आ सकती है। अत: आप व्यवहार में सामंजस्य बनाए रखें और संतान को उचित मार्गदर्शन प्रदान करें। कार्यक्षेत्र में आपको रुकावट आएगी। धन का आगमन रुक सकता है। कानून संबंधी कार्यों में रुकावट आएगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन बहुत शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य में उत्साह बना रहेगा। निर्णय लेने में अतिउत्साह रहेगा। परिवार में सहयोग प्राप्त होगा। कुटुम्ब में सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से संबंध सुधरेंगे। माता के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। संतान के लिए बहुत ही शुभ समय है। संतान की सफलता से प्रसन्नता प्राप्त होगी। शत्रुओं को परास्त कर पाएंगे। जीवनसाथी की सलाह से आपको सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आय की स्थिति मजबूत होगी। कानून संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा में सफलता मिलेगी।
 
Jyotishacharyapt.vijaytrivedi@gmail.com

ALSO READ: कालसर्प दोष क्या है? इसके भयानक लक्षण और बचाव, जानिए लाल किताब के उपाय

लेखक के बारे में
ज्योतिषाचार्य पं. विजयानन्द त्रिवेदी

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख