Hanuman Chalisa

सोमवार, 28 दिसंबर 2020 : आज इन 4 राशियों को मिलेगी रोमांस में सफलता

* अपनी राशि के अनुसार आज आजमाएं यह शुभ उपाय
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार प्राप्ति के योग हैं। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरसक प्रयत्न करें। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी विशेष कार्य में विघ्न उत्पन्न हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। फालतू खर्च होगा। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। मित्र सहयोग करेंगे।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी भी तरह की झंझट से दूर रहें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सुधार हो सकता है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आराम तथा मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। समाजसेवा की इच्छा जागृत होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी तीर्थस्थल के दर्शन तथा सत्संग का लाभ प्राप्त हो सकता है। घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। अटके कार्यों में गति आएगी। मित्रों का साथ मिलेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से शारीरिक तथा आर्थिक हानि के योग हैं, सावधानी बरतें। जल्दबाजी हानिकारक रहेगी। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य नरम रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यापार की गति धीमी रह सकती है। जोखिम न उठाएं।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। प्रतिद्वंद्विता में कमी होकर शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधान रहें। व्यापार ठीक चलेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी पर्यटन का कार्यक्रम बन सकता है। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। घर-बाहर सुखद वातावरण रहेगा। मित्रों का साथ रहेगा। जल्दबाजी न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। किसी भी तरह की बहस-विवाद में हिस्सा न लें। स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। समय नेष्ट है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। 
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी बड़े कार्य को करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रयास सफल रहेंगे। बिगड़े काम बनेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बाहर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। 
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। घूमने-फिरने का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का साथ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा।

ALSO READ: कोरोना वायरस, 27 दिसंबर 2020 को शनि हो जाएंगे अस्त तो होगा प्रकोप कम?

ALSO READ: 26 दिसंबर : बॉक्सिंग डे टेस्ट समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर

Show comments

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि हो रही है शुरू, 5 गुप्त कार्य करने से होगी मनोकामना पूर्ण

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

10 July Birthday: आपको 10 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन: इन 5 राशियों को मिल सकता है अचानक धन लाभ और करियर में तरक्की

अगला लेख