Hanuman Chalisa
✕

15 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय

Updated: शनिवार, 13 जुलाई 2019 (16:46 IST)
* दैनिक राशिफल : आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ घृणि सूर्याय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। आज मन प्रसन्न रहेगा। आप आज अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे। आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार एवं भाइयों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से आपको बहुत लाभ प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के योग अच्छे बनते हैं। संतान पक्ष से आप संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें। उनकी सलाह पर गहराई से विचार करें। ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक कार्य होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिनस्थ लोगों से सहयोग प्राप्त होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ रां राहवे नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ नहीं है। परिवार में तनाव का वातावरण रहेगा। मन में निराशा की अनुभूति होगी। दिमाग आज अस्थिर रहेगा। सोचे हुए कार्यों में विलंब हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद रहेगा। शत्रुओं के द्वारा परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी की धर्म के प्रति रुचि रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। घर के सभी सदस्य की बातों को ध्यान से सुनकर सही निर्णय लें। वाहन आदि को संभलकर चलाएं। दुर्घटना के योग बन सकते हैं।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन बहुत शुभ है। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में मन प्रसन्न रहेगा एवं दिमाग और शरीर में कार्य करने के लिए सक्रियता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। भाइयों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। माता के भाग्य से स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन सामान्य है। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। परंतु किसी परिस्थिति के कारण थोड़ा मन में भय भी रहेगा। कार्य करने में मन उदासीन रहेगा। शत्रु से परेशान रहेंगे। पेट संबंधी विकार हो सकता है। संतान के शिक्षा एवं आगामी भविष्य के लिए चिंतित रहेंगे। ससुराल पक्ष में समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के कारण विवाद हो सकता है। सामंजस्य बनाए रखें एवं बुद्धि विवेक से काम लें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ सों सोमाय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन बहुत शुभ है। मन में आत्मविश्वास एवं प्रसन्नता रहेगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे एवं सभी का सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से धन संपत्ति प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। संतान पक्ष से निश्चिंत रहेंगे। संतान को सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के विचारों को समझे एवं फिर किसी परिस्थिति के लिए निर्णय लें। धन में स्थायित्व प्राप्त होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ बुं बुधाय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव एवं अस्थिरता रहेगी। इस कारण से कार्य करने में रुचि नहीं रहेगी। परिवार में किसी परेशानी को लेकर चिंतित रहेंगे। भाइयों का सहयोग रहेगा, परंतु विचारों में सामंजस्य बनाकर रखें। नहीं तो विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता को लेकर चिंतित रहेंगे। श्रम अधिक होगा परंतु फल कम मिलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। माता के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होगी। संतान की शिक्षा के बाद व्यवसाय शुरू होने के योग बनते है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेगा। धन की स्थिति मजबूत बनेगी। धन की स्थिति मजबूत होगी। कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ अंगारकाय नमः' 
 
आज का भविष्य:- आज का दिन सामान्य है। मन में कुछ अशांति बनी रहेगी एवं कोई भी कार्य करने के प्रति उदासीनता रहेगी। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिवार में कोई कठिनाई आ सकती है। जिसके कारण मन दुखी रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। संतान की उन्नति के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। कार्य संपन्न होने में कुछ रुकावट आ सकती है।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ घृणि सूर्याय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। मस्तिष्क युवा शरीर में सक्रियता बढ़ेगी। धन की स्थिति मजबूत होगी एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मान सम्मान यश बढ़ेगा। संतान की उन्नति को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का भाग्य मजबूत होने के कारण आपको कार्य में सफलता मिलेगी। धन की स्थिति मजबूत होगी। कोई महत्वपूर्ण यात्रा होने के योग है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ बुं बुधाय नमः'
 
आज का भविष्य:- मन में तनाव एवं अंजाना सा भय बना रहेगा। कार्य करते हुए भी कार्य पूर्ण होने में संदेह रहेगा। शत्रुओं से कष्ट होगा। धन संबंधी चिंता लगी रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता को रक्त संबंधी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के ग्रह तेज है। अतः जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें, विवाद ना करें वर्ना इस स्थिति परेशानी हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में सोचे गए कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्रयास करेंगे और मन में आत्मविश्वास होने से कार्यों को अच्छी तरह से संपन्न कर पाएंगे। सक्रिय दिमाग होने से विचार सकारात्मक आएंगे एवं कार्य करने में भी स्फूर्ति बनी रहेगी। संतान की सफलता से सुख प्राप्त  होगा। जीवनसाथी के भाग्य से पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में पद एवं सम्मान प्राप्त होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन सामान्य है। मन में थोड़ा तनाव रहेगा। असमंजस की स्थिति रहेगी। सही समय पर निर्णय ना ले पाने से समय अधिक व्यतीत होगा। भाइयों के बीच मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं पिता का स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। संतान से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करेंगे। जीवनसाथी के ग्रह अधिक प्रभावशाली है अतः विवाद ना करें, बल्कि जीवनसाथी की महत्वपूर्ण सलाह मानें।

ALSO READ: राशिफल : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं
 
 

लेखक के बारे में
ज्योतिषाचार्य पं. विजयानन्द त्रिवेदी

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Surya Gochar 2026: सूर्य का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर कैसा होगा असर

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

भविष्‍य मालिका की भविष्यवाणी: बर्बादी की ओर बढ़ रहा है ये 4 देश? 5 बड़ी घटनाओं से मचेगी उथल-पुथल

Budh Nakshatra Gochar 2026: दिवाली से पहले बुध का बड़ा बदलाव, 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में बुध का गोचर, 3 नवंबर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

अगला लेख