biodatamaker
✕

1 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय

Updated: शनिवार, 29 जून 2019 (11:48 IST)
* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल

मेष राशि :

आज का राशिफल-
आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा। शत्रुओं का भय रहेगा। घर के किसी सदस्य की चिंता सताएगी। परिवार में सम्मान प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी न किसी प्रकार की चिंता मन में बनी रहेगी।
 
उपाय मंत्र- 'जपें ॐ हं हनुमते नम:।'
 
वृषभ राशि :

आज का राशिफल- आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। अपना पराक्रम बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। लाभ के समाचार मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। किसी योजना में खर्च की चिंता रहेगी। किसी कार्य को करने की योजना बनाएंगे। दिमाग आज अधिक क्रियाशील रहेगा।
 
उपाय मंत्र- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
मिथुन राशि :

आज का राशिफल- आज के दिन मन चिंतित रहेगा। किसी शुभ कार्य में धन खर्च होने की संभावना है, धैर्य बनाए रखें। नेत्र में कष्ट होने की आशंका है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है। चिंता को त्यागें व ईश्वर आराधना करें।
 
उपाय मंत्र- 'जपें 'ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
कर्क राशि :

आज का राशिफल- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कई प्रकार से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कुसंग से बचें, नहीं तो किसी समस्या में पड़ सकते हैं। धन का लाभ होने की संभावना है। गर्म वस्तुओं से सावधानी रखें। त्वचा जलने की आशंका है।
 
उपाय मंत्र- 'जपें 'ॐ नम: शिवाय।'
 
सिंह राशि :

आज का राशिफल-
पूर्व में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। आय के साधन और मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
 
उपाय मंत्र- 'जपें 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
कन्या राशि :

आज का राशिफल- आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। पहले के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धन के आगमन से सुख प्राप्त होगा। कार्य में सिद्धि प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन आगमन के कई मार्ग खुल सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। अति आत्मविश्वास में किसी से विवाद न करें। परेशानी में पड़ सकते हैं।
 
उपाय मंत्र- 'जपें 'ॐ गं गणपतये नम:।'
 
तुला राशि :

आज का राशिफल- संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। ससुराल में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाहनादि चलाने में विशेष सावधानी रखें। बुरे विचारों पर नियंत्रण रखें। मन में अवसाद बना रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, विवाद में फंस सकते हैं। कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है।
 
उपाय मंत्र- 'जपें 'ॐ रां राहवे नम:
 
वृश्चिक राशि :

आज का राशिफल- आपके मन में आज विशेष शांति की अनुभूति रहेगी। मन में स्थिरता से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध में सफलता प्राप्त होगी। यदि आप विवाहित हैं, तो जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। धर्म-कर्म में रुचि उत्पन्न होगी। अध्यात्म की ओर मन अग्रसर होगा। प्रवास के योग बन सकते हैं।
 
उपाय मंत्र- 'जपें 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
धनु राशि :

आज का राशिफल- मन में विरक्ति का भाव उत्पन्न होगा। मन में अरुचि उत्पन्न होगी। दूर की यात्रा करने से बचें, हानि हो सकती है। पेट में रोग हो सकता है। पाचन कमजोर रहेगा। पत्नी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। माता की सलाह मानें, लाभ मिलेगा। विवेक से काम लें। निर्णय लेने में पर्याप्त समय लें।
 
उपाय मंत्र- 'जपें 'ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
मकर राशि :

आज का राशिफल- आत्मविश्वास जागृत रहेगा। पत्नी की बात पर विवाद न करें, बल्कि धैर्य से सोचें। पत्नी की सलाह मानने से लाभ मिलेगा। शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे, परंतु आप अपनी बुद्धि से उन पर विजय प्राप्त कर लेंगे। पारिवारिक कलह होने की आशंका है, विवाद से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आज का विवाद भविष्य में नुकसानदेह रहेगा।
 
उपाय मंत्र- 'जपें 'ॐ सोम सोमाय नम:।'
 
कुंभ राशि :

आज का राशिफल- बिना वजह के भय उत्पन्न होगा। मन भ्रमित रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर तनाव बन सकता है। संतान से भी किसी विषय पर मतभेद बन सकता है। आय के नए साधन प्राप्त होंगे।
 
उपाय मंत्र- 'जपें 'ॐ रां राहवे नम:।'
 
मीन राशि :

आज का राशिफल-
आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। आपके निर्णय पर कुछ विरोध बढ़ सकता है। बहन पक्ष से कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पहले के प्रयासों से लाभ मिलेगा। सावधानी रखें, कुछ अपमान की स्थिति भी निर्मित हो सकती है।
 
उपाय मंत्र- 'जपें 'ॐ सों सोमाय नम:।'
 
ALSO READ: नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां

लेखक के बारे में
ज्योतिषाचार्य पं. विजयानन्द त्रिवेदी

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख