dharma sangrah

कैसे होते हैं मिथुन राशि वाले जातक, जानिए अपना व्यक्तित्व...

Updated: शुक्रवार, 18 मई 2018 (14:39 IST)
हम वेबदुनिया के पाठकों के लिए क्रमश: समस्त 12 राशियों व उन राशियों में जन्मे जातकों के व्यक्तित्व के गुण-दोष की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रस्तुत है मिथुन राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व-
 
राशि-मिथुन
स्वामी ग्रह-बुध
गुणधर्म-द्विस्वभाव
तत्व-आकाश
उदय-शीर्षोदय
दिशा-पश्चिम
स्वरूप- जुड़वां बच्चे 
मिथुन राशि वाले जातक-
 
जिन जातकों के जन्म के समय चन्द्र मिथुन राशि में स्थित होता है उनकी राशि मिथुन होती है। मिथुन राशि वाले जातक कद में लम्बे व संतुलित शरीर वाले होते हैं। मिथुन राशि वाले जातकों का रंग गेहुंआ होता है। मिथुन वायु तत्व प्रधान राशि है इसी गुणधर्म के अनुसार मिथुन राशि वाले जातक चंचल व मनमौजी किस्म के होते हैं। 


ALSO READ: कैसे होते हैं मेष राशि वाले जातक, जानिए अपना व्यक्तित्व...

 
परिवर्तनशीलता उनके जीवन का अंग होती है। वे अपनी आजीविका व दिनचर्या में परिवर्तन करते रहते हैं। मिथुन राशि वाले जातक पढ़ने-लिखने के शौकीन होते हैं। मिथुन एक द्विस्वभाव राशि है अत: इस राशि वाले जातक निर्णय में लेने कठिनाई महसूस करते हैं। मिथुन राशि वाले जातक अधिकतर असमंजस वाली स्थिति में होते हैं। वे अपने निर्णय बार-बार बदलते रहते हैं। 
 
मिथुन राशि वाले जातकों का दाम्पत्य जीवन सामान्य होता है। अपनी "पल में तोला...पल में मासा" वाली प्रवृत्ति के कारण अक्सर उनके जीवनसाथी के साथ उनके मतभेद रहते हैं। इस राशि के जातकों में विचारों की अधिकता पाई जाती है। मिथुन राशि के जातक समझदार होते हैं। उनमें अनुसंधान करने की पर्याप्त क्षमता होती है। 
 
मिथुन राशि वाले जातक अनुसंधानकर्ता,जासूस,सम्पादक,लेखक,लेखापरीक्षक,वकालत आदि क्षेत्रों में अधिक सफ़ल होते हैं।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: कैसे होते हैं वृषभ राशि वाले जातक, जानिए अपना व्यक्तित्व...

लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Vakri Budh 2026: बुध की वक्री चाल से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत, जानें आपका हाल

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

सभी देखें

04 July Birthday: आपको 04 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 जुलाई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

5 सिद्ध मंत्र जो पूरी कर सकते हैं आपकी मनोकामना, जानें सही जप विधि

राहुकाल का सच: क्या यह सिर्फ अंधविश्वास है या इसके पीछे है वैज्ञानिक और ज्योतिषीय आधार?

आकाश में बना 'गजकेसरी राजयोग': जानिए किन राशियों पर बरसेगी गुरु-चंद्र की कृपा

अगला लेख