biodatamaker
✕

श्रावण पुत्रदा एकादशी का राशिफल : आज होगा धन लाभ, मिलेंगी खुशियां अपार

Updated: बुधवार, 18 अगस्त 2021 (09:01 IST)
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए एकादशी का दिन पारिवारिक उन्नति वाला रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। व्यापार में सफलता हासिल होगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। स्वयं के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। माता की तीर्थयात्रा होने के योग हैं। भाई के सुख में वृद्धि होगी। किसी नए क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
 
वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए एकादशी का दिन कोर्ट-कचहरी की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होते-होते रुक सकती है। किसी भी अनजान व्यक्ति से संपर्क कष्टदायक हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई के परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग हैं।
 
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए एकादशी का दिन आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि में सुधार होगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन माता को तकलीफ रहेगी। तीर्थयात्रा परिवार के लिए लाभदायक होगी। किसी भी धार्मिक संस्था से जुड़े लोगों से सम्मान प्राप्त होगा।
 
कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए एकादशी का दिन राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ होगा। नौकरी में परेशानी आएगी, परंतु सुलझ भी जाएगी। ससुराल पक्ष से परेशानी आएगी। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से दूरी हो सकती है।
 
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए एकादशी का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में उन्नति होगी। शुभ समाचार मिलेगा। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु किसी कुटुम्बी से परेशानी आ सकती है। सामाजिक कार्य से राज्य से बाहर यात्रा होगी, जो आपके जीवन के लिए फायदे वाली रहेगी।
 
कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए एकादशी का दिन पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। किसी नए अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान देना होगा। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। रिश्तेदारों से दूरियां कम होंगी। धार्मिक स्थान की यात्रा होगी।
 
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए एकादशी का दिन आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा लेकिन कृषि क्षेत्र सामान्य रहेगा। रिश्तेदारों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, ध्यान देना होगा। घनिष्ठ मित्र से मुलाकात आपके लिए राहत का कार्य करेगी।
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए एकादशी का दिन जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। पिता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु ससुराल पक्ष से दूरी हो सकती है। भाई को रोजगार प्राप्त होगा।
 
धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए एकादशी का दिन संतान की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी रिश्तेदार से सहयोग प्राप्त होगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। माह के अंत में सुधार होगा। माह के अंत में भाई को शिक्षा में सफलता हासिल होगी। किसी संस्था से सम्मान प्राप्त होगा।
 
मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए एकादशी का दिन जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। तीर्थयात्रा के योग हैं। धार्मिक संस्था से सम्मान प्राप्त होगा। पड़ोसी से तनाव की स्थिति बन सकती है। मित्र के साथ नए कार्य के योग हैं।
 
कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए एकादशी का दिन भूमि-भवन की सफलता वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में थोड़ी परेशानी आएगी। मां को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मामा पक्ष से दूरी हो सकती है। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक संस्था द्वारा सम्मान प्राप्त होने के योग हैं।
 
मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए एकादशी का दिन राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। संतान को रोजगार प्राप्त होगा, साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी अनजान के चक्कर में न आएं, मुसीबत में पड़ सकते हो। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

ALSO READ: एकादशी कब है? जानें तिथि, महत्व, शुभ मुहूर्त और पारण समय

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

तुला संक्रांति 2026: जानें इसका धार्मिक महत्व, पुण्यफल और पूजा का विशेष महत्व

Weekly Horoscope: 19 अक्‍टूबर से 25 अक्‍टूबर 2026 का भविष्यफल, मेष से लेकर मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

सूर्य का तुला राशि में गोचर 2026: जानें 12 राशियों पर कैसा होगा असर, किसकी चमकेगी किस्मत?

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 19 से 25 अक्टूबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल

अगला लेख