Daily Horoscope

दिसंबर 2016 : क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए

Updated: गुरुवार, 1 दिसंबर 2016 (17:13 IST)
* दिसंबर 2016 : सम्पूर्ण मासिक भविष्यफल, अवश्य पढ़ें... 


 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक उन्नति वाला रहेगा। नौकरी में परेशानी के योग हैं। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी धार्मिक अनुष्ठान के योग हैं।
 
दि. 8, 16 शुभ हैं, 5 अशुभ है। 
राम आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में रुकावट आएगी। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को परेशानी रहेगी। कार्यों में देरी होगी।
 
दि. 10, 19 शुभ हैं, 3 अशुभ है।
श्रीकृष्णाष्टक का पाठ लाभप्रद रहेगा।
 
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। कोर्ट-कचहरी में उलझ सकते हैं, ध्यान रखें। 
 
दि. 3, 12 शुभ हैं, 15 अशुभ है। 
देवीजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 


कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए माह संतान सुख वाला रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। सामाजिक गतिविधि में रुचि बढ़ेगी। व्यापार हानि देगा। कृषि ठीक रहेगी। नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा। बहन को तकलीफ रहेगी। 
 
दि. 14, 28 शुभ हैं, 20 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि लाभ देगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आ सकती है। माता से सहयोग प्राप्त होगा एवं पत्नी पक्ष से तकलीफ रहेगी।
 
दि. 11, 20 शुभ हैं, 6 अशुभ है। 
शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक स्थिति में सुधार वाला होगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि उत्तम रहेगी। माता को कष्ट रहेगा। मित्रों से मतभेद के योग बनते हैं। धार्मिक यात्रा होगी। 
 
दि. 6, 18 शुभ हैं, 7 अशुभ है। 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 

तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह उन्नति वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन के योग बनेंगे। मानसिक व शारीरिक सुख बढ़ेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। 
 
दि. 13, 26 शुभ हैं, 10 अशुभ है।
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। राजनीति में परेशानी आएगी। स्वास्थ्य सुधार होगा। माता से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में कष्ट रहेगा। सामाजिक योग होगा। 
 
दि. 9, 21 शुभ हैं, 7 अशुभ है।
श्रीराम आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामाजिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। कृषि में उन्नति होगी। व्यापार मध्यम रहेगा। नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा आर्थिक परेशानी का दौर रहेगा। पत्नी को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। 
 
दि. 8, 24 शुभ हैं, 15 अशुभ है। 
शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
 

मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी कष्ट रहेगा। राजनीति में प्रतिष्ठा होगी। किसी अनजान व्यक्ति से लाभ मिलेगा। बहन से कष्ट हो सकता है। 
 
दि. 12, 24 शुभ हैं, 11 अशुभ है। 
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी से विजय वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान होगा। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 
 
दि. 2, 20 शुभ हैं, अशुभ है। 
शिव-शक्ति लाभप्रद रहेगी।
 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में परेशानी आएगी। मानसिक कष्ट रहेगा। भाई को कष्ट के योग हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा होगी। 
 
दि. 18, 27 शुभ हैं, अशुभ है। 
राधा-कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

 
 

लेखक के बारे में
पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख