Hanuman Chalisa
✕

कैसे होते हैं मकर राशि वाले जातक, जानिए अपना व्यक्तित्व...

Updated: शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (12:22 IST)
हम 'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए क्रमश: समस्त 12 राशियों व उन राशियों में जन्मे जातकों के व्यक्तित्व के गुण-दोष की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रस्तुत है मकर राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व-

 
राशि- मकर
स्वामी ग्रह- शनि
गुणधर्म- चर
तत्व- पृथ्वी
उदय- पृष्ठोदय
दिशा- दक्षिण
 
मकर राशि वाले जातक -
 
जिन जातकों के जन्म समय जन्मपत्रिका में चन्द्रमा मकर राशि में स्थित होता है उनकी मकर राशि होती है। मकर राशि का स्वामी शनि है। शनि को नवग्रहों में न्यायाधिपति की उपाधि प्राप्त है। 
 
मकर राशि वाले न्यायप्रिय होते हैं। वे हर कार्य को बड़े विचार करने के उपरांत ही करते हैं। उनकी कद-काठी सामान्य या दुबली-पतली होती है। यदि शनि स्वराशिस्थ है तो मकर राशि वालों का रंग काला या सांवला होता है। 
 
मकर राशि के जातक अपनी बात के पक्के होते हैं। उनकी संकल्पशक्ति बहुत अधिक होती है। मकर राशि के जातक थोड़े जिद्दी एवं कठोर स्वभाव वाले होते हैं। यदि शनि शुभ स्थिति में नहीं है तो मकर राशि का जातक निराशावादी व क्रूर भी हो सकता है। मकर राशि जातक थोड़े आलसी व लापरवाह किस्म के होते हैं। उनका दाम्पत्य सामान्य होता है किंतु अपनी बात पर अड़े रहने की आदत के कारण उनके अपने जीवनसाथी से अक्सर मतभेद रहते हैं।

 
मकर राशि के जातकों के लिए नौकरी अधिक लाभदायक रहती है। वे सरकारी या गैर-सरकारी संस्थानों में सेवा कर अपने जीवन में लाभ प्राप्त करते हैं। मकर राशि के जातक शासकीय/अशासकीय सेवक, ठेकेदार, खनन, पेट्रोलियम पदार्थों के व्यवसाय, खेती, अनुसंधानकर्ता, वैज्ञानिक, गणितज्ञ आदि क्षेत्रों में अधिक सफल होते हैं।
 
(क्रमश:)...
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

अगला लेख