Daily Horoscope
✕

24 मार्च को बुध का मीन राशि में गोचर, 12 राशियों पर होगा शुभ-अशुभ असर

Updated: गुरुवार, 24 मार्च 2022 (12:12 IST)
Buddhaditya Yoga: सूर्य ग्रह 15 मार्च 2022 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश या गोचर कर गए थे और अब 24 मार्च को बुध ग्रह भी कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। इसे ग्रहों का राशि परिवर्तन भी कहते हैं। आओ जानते हैं बुध के मीन में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों का शुभ-अशुभ राशिफल।
 
 
बुध ग्रह का मीन राशि में गोचर : (Budha Grah in Meen Rashi):
 
मेष राशि : यह गोचर आपके जीवन में यात्रा का योग बना रहा है। मित्रों और संबंधियों से अच्‍छे संबंध बनेंगे। हालांकि भागदौड़ भरा समय रहेगा और खर्च भी बढ़ सकते हैं। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। हालांकि आपको इस अवधि के दौरान वाद विवाद से दूर रहना चाहिए। अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है।
 
वृषभ राशि : आपके लिए यह गोचर शुभ रहने वाला है। सफलता की रुकावटें समाप्त होगी। नौकरी और व्यापार की दृष्टि से बेहतरीन अवसर है। संतान सुख मिलेगा। हालांकि परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। 
मिथुन राशि : आपके लिए भी यह योग शुभ है। नौकरी में प्रगति और व्यापार में उन्नति होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। चल या अचल संपत्ति बनाने में कामयाब होंगे। माता पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
कर्क राशि : आपके लिए भी यह गोचर शुभ है। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी और व्यापार में भी सफलता मिलेगी, बस आप अपनी योजनाओं को गोपनीय बनाए रखें।
 
सिंह राशि : आपके लिए यह गोचर सही नहीं माना जा रहा है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार में किसी से भी वाद विवाद हो सकता है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में सतर्कता रखें। समझौता हो सकता हो तो कर लें। कार्यक्षेत्र में किसी के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं।
 
कन्या राशि : आपके लिए यह गोचर शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापार में कोई बड़ी डील हो सकती है। शासन और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने की संभावना है। कोई भी निर्णय लेते वक्त सावधानी रखें।
 
तुला राशि : आपकी राशि के लिए यह गोचर मिलेजुले असर वाला रहेगा। आपकी अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा और शत्रुओं से सावधान रहना होगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें। नौकरी में प्रयास सफल हो सकते हैं और व्यापार में किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के लिए यह गोचर शुभ फल प्रदान करेगा। आपकी आय में बढोतरी होगी। व्यापार में विस्तार करने या नया व्यापार शुरू करने के लिए उचित समय है। सभी के सहयोग मिलेगा। पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
धनु राशि : आपकी राशि के लिए यह गोचर सामान्य फल प्रदान करेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि आपको पारिवारिक कलह से भी झुझना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल हो सकते हैं और आप नई संपत्ति बनाने में सफल भी हो सकते हैं। यात्रा को टाल दें और आपके किसी सामान की चोरी होने की संभावना है।
 
मकर राशि : यह गोचर आपके लिए शुभ है। अटके कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में उन्नति होगी और नौकरी में आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। माता पिता की सेहत का ध्यान रखश्रा होगा।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के लिए यह गोचर मिलेजुले असर वाला रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। हालांकि आर्थिक रूप में आप मजबूत हो सकते हैं। वाद विवाद से बचकर रहें। यदि विवादित मामले हैं तो सुलझा लें।
 
मीन राशि : आपकी राशि के लिए यह गोचर शुभ है। भूमि या वाहन की खरीदी हो सकती है। नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। परिवार में अच्‍छा माहौल रहेगा। व्यापार में निवेश कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Weekly Horoscope: 9 से 15 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते? जानें क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह?

Annual Numerology 2027 : मूलांक 8 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

06 November Birthday: आपको 6 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 06 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख