dharma sangrah

साप्ताहिक राशिफल : (14 से 21 अगस्त 2016)

Updated: शनिवार, 13 अगस्त 2016 (11:42 IST)
* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे 
 

 
 
मेष 
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग क्रीम।
 
वाहन व भवन खरीदने का सामर्थ्य बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति के कानूनी विवाद गहरा सकते हैं। गरीब कन्या की शादी में गहने व कपड़ों का दान दें। स्वास्थ्य खिला हुआ व चुस्त रहेगा। यदि कोई पीड़ा है तो वह जल्द ही समाप्त होगी। स्वजनों के मध्य प्यार व चाहत रहेगी। माता-पिता को कुछ समय दें व उन्हें प्रसन्न करें। आय-व्यय का संतुलन इच्छित परिणाम देगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में कशमकश करनी पड़ सकती है।
 
 

 

वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला। 
 
किसी जरूरतमंद की मदद के योग्य रहेंगे। सप्ताह के मध्य में कानूनी मामलों में भागदौड़ बढ़ सकती है, विरोधी पक्ष परेशानियों को बढ़ा सकते हैं। स्थानीय यात्रा में सावधानी बनाए रखें। स्वास्थ्य सुखद व चुस्त-दुरुस्त रहेगा। यदि कोई पीड़ा है तो वह समाप्त होगी, बशर्ते अपने अंदर छुपे हुए आत्मविश्वास को बुलंद करें। संतुलित खान-पान व हल्के व्यायाम में आलस्य से बचें। आपके सितारे आर्थिक बुलंदियों को छूते नजर आ रहे हैं।
 
 

 


मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग हल्का गुलाबी।
 
प्रेमी साथी परिणय सूत्रों में बंधने के अवसर प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य संदर्भों की उपेक्षा हानिप्रद हो सकती है। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें। व्यापारिक प्रयासों में तरक्की रहेगी। दूरस्थ क्षेत्रों में कार्य व व्यवसाय के प्रयास जल्द ही सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। पक्षियों को हरी मूंग डालें। 
 
 

 

कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा। 
 
घर व संस्थानों के पुनरुत्थान में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में तनाव व तीखी प्रतिक्रिया की आशंका है। शैक्षिक व वैवाहिक संदर्भों में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे बशर्ते उत्साह एवं धैर्य के साथ प्रयासों को जारी रखें। पारिवारिक जीवन में मधुरता व तालमेल रहेगा। पूंजी निवेश में धनलाभ के योग रहेंगे। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। धर्मस्थलों में पीले रंग की दाल व देशी घी का दान दें।
 
 

 

सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग सफेद। 
 
धन निवेश करने से पहले कंपनी की वैधता को जांच लें अन्यथा हानि हो सकती है। प्रशासनिक व राजकीय संदर्भों में सफलता व सम्मान बढ़ेगा। आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। तकनीक व चिकित्सीय क्षेत्रों में चल रही छोटी-छोटी परेशानियां जल्द ही समाप्त होंगी। सहकर्मियों के साथ उचित तालमेल स्थापित करने की क्षमता रहेगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं। 
 
 

 

कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल।
 
प्रतियोगी व शैक्षिक क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराता रहेगा। किसी उच्चाधिकारी से मध्य व्यावसायिक बैठक संभव है। सावधान रहकर अपने पक्ष को सबल बनाएं। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। सुशील व सुन्दर जीवनसाथी सपनों को संजोएगा। व्यापारिक व शैक्षिक यात्रा में फेरबदल की आशंका रहेगी। भू-जायदाद से जुड़े कानूनी मामलों में अड़चनें आ सकती हैं। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं। 
 
 

 

तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग कॉफी।
 
पूंजी निवेश व धन मामलों में उतार-चढ़ाव की आशंका रहेगी। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में कुछ रुकावट के बाद सफलता मिलेगी। किसी निकट रिश्ते को लेकर सेहत की चिंताएं हो सकती हैं। इस सप्ताह कार्य व व्यावसायिक उन्नति को पंख लगेंगे। सेवा व व्यापार का अच्छा वातावरण प्राप्त होगा। स्वजनों के मध्य तालमेल व प्यार रहेगा। उत्तम विचार व संस्कारों में इजाफा रहेगा। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं। 
 
 

 

वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग गुलाबी। 
 
आमदनी को उच्च स्तर तक पहुंचाने के कारगर प्रयास जारी रहेंगे। पूंजी निवेश व लेन-देन के मामलों को सुलझाने में कुछ और वक्त लग सकता है किंतु सफलता अवश्य ही मिलेगी। एकाएक उत्तेजित होने से बचना होगा। इस सप्ताह की शुरुआत से ही वित्त, बीमा, बैंक, प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सम्मान बढ़ेगा। आपके बेहतर प्रदर्शन से नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। धर्म स्थलों में देशी घी और पीले रंग की दाल का दान दें। 
 
 

 

धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग हरा।
 
पूंजी निवेश व प्रेम संदर्भों में जारी गतिरोध कुछ अंतराल के बाद समाप्त होगा, बशर्ते अपने रुख को भी नर्म करें। मौसम की करवट से सेहत सुस्त होने के आसार रहेंगे। फिल्म, संगीत, कला, अध्यापन, प्रकाशन सहित संबंधित क्षेत्रों में बढ़त जारी रहेगी। अपनों के मध्य चल रहा मतभेद जल्द ही समाप्त होगा। प्रतियोगी व शिक्षा मामलों में आपके सितारे सफलता के संकेत दे रहे हैं। पक्षियों को दाना डालें।
 
 

 

मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल।
 
पूंजी निवेश व प्रेम संदर्भों में जारी गतिरोध कुछ अंतराल के बाद समाप्त होगा, बशर्ते अपने रुख को भी नर्म करें। मौसम की करवट से सेहत सुस्त होने के आसार रहेंगे। सरकारी व निजी क्षेत्रों की संस्थाओं के मध्य सेवा-समझौतों में आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। उच्च शिक्षा हेतु संतान पक्ष को उत्साहित करने में रुचि रहेगी। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं। 
 
 

 


कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
लंबी व व्यापारिक यात्राओं में जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें। हड़बड़ी व जल्दीबाजी में लिए गए निर्णय विपरीत हो सकते हैं। इस सप्ताह आर्थिक प्रगति के प्रयास सफलता के संकेत देंगे। संबंधित सेवा क्षेत्रों में नाम व सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य संदर्भों में चल रहीं छोटी-छोटी परेशानियां जल्द ही समाप्त होंगी। तामसिक आहारों व क्रोध से दूरी बनाकर चलना होगा। गरीब कन्या की शादी में सोने के गहने व कपड़ों का दान दें। 
 
 

 


मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग पीला।
 
जीवनसाथी के मध्य छोटे-छोटे मतभेदों की आशंका है, सूझबूझ लाभकारी रहेगी। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। चर्म व नेत्र पीड़ाओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। आय के साधनों को विकसित करने की मुहिम रंग लाएगी। सप्ताह के मध्य भाग में कार्यस्थल पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। पूंजी निवेश में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं। 


लेखक के बारे में
पं. प्रेमकुमार शर्मा
डॉ. प्रेम कुमार शर्मा भारत के एक प्रसिद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ज्योतिषी, न्यूमेरोलॉजिस्ट और वास्तु विशेषज्ञ हैं। ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। वे कई प्रमुख समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों में नियमित रूप से भविष्यवाणियां प्रकाशित करते हैं। उन्हें.... और पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

30 August Birthday: आपको 30 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

अगला लेख