kalsarpa dosh calculator
✕

अगस्त 2021 का राशिफल : इस महीने होगी धन की बरसात, जानिए 12 राशियों के हाल

Updated: मंगलवार, 3 अगस्त 2021 (15:24 IST)
अगस्त 2021 के महीने में 12 राशियों के लिए क्या है शुभ समाचार, किसे मिलेगा प्यार, किसके जीवन में आएगी बहार, कौन होगा परेशान और किसका मंदा होगा कारोबार... आइए जानें.... 
 
मेष:
कार्यक्षेत्र के प्रॉजेक्ट भविष्य में बेहतरीन परिणाम लेकर आएंगे। 
धन वृद्धि के संयोग हैं। 
इस माह आप भावुक अधिक रहेंगे जिस वजह से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। 
परिवार में खुशियां दस्तक देंगी। 
यात्राओं के लिए भी माहौल अच्छा है एवं यात्रा सफल रहेंगी। 
प्रेम संबंध में आपसी दूरियां बढ़ सकती हैं।
 
वृषभ:
आर्थिक धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे।
भविष्य के लिए कुछ ठोस निवेश करने का भी विचार बनाएंगे। 
सेहत में काफ़ी बेहतरीन बदलाव नज़र आ रहे हैं।
तंदुरुस्ती महसूस होगी। 
अच्छी सफलता इस महीने हासिल हो सकती है। 
महीने के आखिरी पड़ाव में उन्नति होगी।
 
मिथुन:
महीने की शुरुआत से ही धन आगमन होने लगेगा। 
सेहत में भी सुधार इस माह नज़र आएगा। 
प्रेम संबंध सुदृढ़ होते जाएंगे एवं किसी बुजुर्ग के आशीर्वाद से स्थितियां अनुकूल होंगी। 
कार्यक्षेत्र में थोड़ा सा रिस्क लेकर आगे बढ़ेंगे तो बेहद सुखद परिणाम सामने आ सकते हैं। 
अचानक से कोई नकारात्मक समाचार भी प्राप्‍त हो सकता है।
 
कर्क:
आर्थिक मामलों में समय अनुकूल होता जाएगा। 
सेहत में भी अच्छे सुधार इस माह दिखाई देने लगेंगे।
विशेष सफलता हासिल होगी। 
आप किसी बेहतर स्थान पर यात्रा करने का मन बना सकते हैं। 
परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा एवं ख़ुशियां दस्तक देंगी। 
अगस्त के अंत में सूझबूझ से काम लेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
 
सिंह:
सेहत में अच्छी तंदुरुस्ती महसूस होगी। 
प्रेम संबंध सुदृढ़ होंगे एवं समय रोमांटिक बीतेगा। 
आर्थिक धन वृद्धि साधारण रहेगी।
परिवार में बातचीत द्वारा मसलों का हल निकालें तभी सुकून प्राप्त होगा।
कार्यक्षेत्र में तकलीफ़ उठानी पड़ सकती है। 
अगस्त माह के अंत में आप अपने प्रियजनों के सान्निध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे।
 
कन्या:
आर्थिक धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। 
यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे। 
परिवार में आपसी मनमुटाव बढ़ सकते हैं या फिर किसी पारिवारिक मसले को लेकर मन भावुक रहेगा।
प्रेम संबंध में भी अपनी तरफ से आपको अधिक प्रयास करना पड़ेगा तभी कुछ सुकून प्राप्त होगा। 
कार्यक्षेत्र में साधारण स्थितियां रहेंगी।
 
तुला:
संबंध रोमांटिक रहेंगे एवं मन प्रफुल्लित रहेगा। 
धन वृद्धि के भी शुभ संयोग इस माह से बनते जाएंगे। 
परिवार में संयम एवं व्यवहारकुशलता के बल पर सुखद परिणाम रहेंगे। 
कार्यक्षेत्र में बेचैनी महसूस कर सकते हैं। 
सेहत में धीरे-धीरे सुधार आएगा।
इस माह यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा।
 
वृश्चिक:
प्रेम संबंध सुखद एहसास लेकर आएंगे। 
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से प्रॉजेक्ट में सफलता प्राप्त होगी। 
धन वृद्धि के भी शुभ संयोग इस माह से बनते जाएंगे।
सेहत में सुधार रहेगा एवं तंदुरुस्ती महसूस होगी।
यात्राओं को भी टाल देना बेहतर होगा क्योंकि यात्राओं के दौरान एक बेचैनी बनी रहेगी। 
माह के अंत में व्यर्थ के वाद विवाद से बचें।
 
धनु:
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं मान सम्मान बढ़ेगा। 
इस माह धन वृद्धि के शुभ संयोग बनते जाएंगे। 
प्रेम संबंध में कोई दो निर्णय आपके लिए कन्फ़्यूज़न पैदा कर सकते हैं। 
एकांत समय व्यतीत करना लाभकारी रहेगा। 
परिवार में जश्न का माहौल रहेगा एवं किसी युवा के बारे में सकारात्मक समाचार भी प्राप्त हो सकता है। 
यात्राओं द्वारा भी सुखद परिणाम सामने आएंगे। 
महीने के अंत में किसी बात को लेकर थोड़ा सा कष्ट हो सकता है या फिर धन हानि हो सकती है।
 
मकर:
आश्चर्यजनक धन वृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं एवं निवेश द्वारा फायदे होंगे। 
परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत होगा एवं सुखद समाचार भी प्राप्त होगा। 
यात्राओं के लिए शुभ महीना है। 
कार्यक्षेत्र में सोचसमझकर लिए गए निर्णय भविष्य में सकारात्मक समाचार लेकर आएंगे। 
प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार का बाहरी हस्तक्षेप आपके जीवन में कष्ट लेकर आ सकता है। 
अगस्त के आखिर में जीवन में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं।
 
कुंभ:
कार्यक्षेत्र में मनचाही उन्नति होगी। 
अपार धन वृद्धि के इस माह शुभ संयोग बनेंगे। 
प्रेम को सुदृढ़ करने के कई अवसर इस माह आपको प्राप्त होते जाएंगे। 
परिवार में साधारण स्थितियां रहेंगी।
अगस्त में आपको अपनी सेहत पर ख़ास ध्यान देने की आवश्यकता है। 
अगस्त के अंत में किसी प्रॉपर्टी को लेकर कष्ट उत्पन्न होगा।
 
मीन:
कार्यक्षेत्र में ख़ुशख़बरी प्राप्त हो सकती है एवं सुखद समय व्यतीत होगा। 
हालांकि धन व्यय इस माह अधिक रहेंगे। 
सेहत में काफी सुधार इस महीने नज़र आएगा। 
परिवार में भी सुख सौहार्द बढ़ेगा एवं अपने परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का मन भी बनाएंगे।
 इस माह की गई यात्राओं द्वारा भी शुभ फल प्राप्त होगा।
 प्रेम संबंध में अकेलापन महसूस करेंगे। 
अगस्त के आखिर में जीवन में सकारात्मक स्थितियां बनती जाएंगी।

अगस्त माह में किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानिए किसे मिलेगा शुभ समाचार
अगस्त में 4 ग्रहों का होगा बड़ा परिवर्तन, 4 राशियों पर होगा खास असर

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

अगला लेख